Monday, 11 July 2016

ZAKIR NIKE नहीं लौटा INDIA ,विदेशी फंडिंग की जांच शुरू

ZAKIR NIKE  नहीं लौटा  INDIA ,विदेशी फंडिंग की जांच शुरू 

अपने उपदेशों से मुस्लिम युवाओं को गुमराह करने के मामले में फंसे विवादित मुस्लिम धर्म प्रचारक डॉ जाकिर नाइक सोमवार को भारत लौटना था लेकिन वह नहीं लौटा। जाकिर के सुबह 8 बजे भारत पहुंचने की सूचना थी लेकिन वह 8 बजे नहीं पहुंचा। अब वह कब तक पहुंचेगा इसकी सूचना नहीं है।वहीं मुंबई पुलिस और जांच एजेंसियां नाइक की विदेशी फंडिंग और विवादित भाषणों की जांच कर रही हैं। गृह मंत्रालय के अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही नाइक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा मुंबई में नाइक के खिलाफ धार्मिक भावनाएं भड़काने का मुकदमा भी दर्ज किया गया है।रविवार को बांग्लादेश की सरकार ने जाकिर नाइक के पीस टीवी चैनल के प्रसारण पर प्रतिबंध लगा दिया। बांग्लादेश के उद्योग मंत्री आमिर हुसैन अमू ने कहा कि मुंबई के प्रचारक जाकिर नाइक के ‘पीस टीवी बांग्ला’ पर प्रतिबंध लगाने का निर्णय कानून व्यवस्था पर कैबिनेट समिति की विशेष बैठक में लिया गया।केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री वेंकैया नायडू ने नाइक के भाषणों को प्रसारित करने वाले टीवी चैनलों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की बात कही है। भड़काऊ भाषणों के चलते नाइक को ब्रिटेन, कनाडा और मलेशिया जैसे देशों में भी प्रतिबंधित किया जा चुका है। नाइक ने टेलीविजन पर अपने एक भाषण में कथित रूप से सभी मुसलमानों से आतंकवादी बनने की अपील की थी।नाइक ने अपने ऊपर लग रहे आरोपों का खंडन करते हुए सऊदी से कुछ वीडियो क्लिप भेजी हैं। अपनी सफाई में नाइक ने भारतीय मीडिया पर आरोप लगाते हुए कहा है कि उनकी बातों का गलत अर्थ निकाला गया और उनके कई वीडियो के साथ छेड़छाड़ की गई है। वह किसी भी रूप में आतंकवाद का समर्थन नहीं करते हैं। जांच की दिशा आगे बढ़ाने के लिए जाकिर नाइक के भारत लौटने का इन्तजार किया जा रहा था।

No comments:
Write comments

Recommended Posts × +