WORLD POPULATION DAY SPECIAL :INDIA में 50.2 फीसदी विवाहित WOMAN ही अपना रहीं गर्भनिरोध के साधन
देश के 21 प्रमुख राज्यों में 94.5 प्रतिशत विवाहिताओं को गर्भ निरोध के साधनों के बारे में जानकारी है। लेकिन इनमें से केवल 50.2 प्रतिशत विवाहिताएं ही इन साधनों का इस्तेमाल कर रही हैं। इस तरह शेष 44.3 प्रतिशत शादीशुदा महिलाएं गर्भ निरोध के साधनों के ज्ञान के बावजूद इन्हें नहीं अपना रही हैं।सैम्पल रजिस्ट्रेशन सिस्टम के ‘बेसलाइन सर्वे 2014’ में इस बात का खुलासा हुआ है। सर्वेक्षण के मुताबिक पश्चिम बंगाल में 95.9 प्रतिशत विवाहिताओं को गर्भ निरोध के साधनों की जानकारी है और इनमें से 67.2 प्रतिशत महिलाएं इनका प्रयोग कर रही हैं। जम्मू-कश्मीर में 83.1 प्रतिशत विवाहिताओं को गर्भनिरोध के साधनों के बारे में पता है। लेकिन इनमें से 27.9 प्रतिशत महिलाओं ने ही इन साधनों को अपनाया है।हरियाणा की 98.4 फीसद विवाहिताओं को गर्भ निरोध के साधनों का ज्ञान है। लेकिन इनमें से 52.6 प्रतिशत महिलाएं ही इन साधनों का इस्तेमाल कर रही हैं। बिहार में 95.3 प्रतिशत शादीशुदा महिलाओं को गर्भ निरोध के साधनों के बारे में जानकारी है। लेकिन इनमें से 30.2 प्रतिशत महिलाएं ही इनका प्रयोग कर रही हैं। मध्यप्रदेश में 96.1 प्रतिशत विवाहिताओं को गर्भ निरोध के साधनों का ज्ञान है और इनमें से 64.5 प्रतिशत महिलाएं यह साधन अपना रही हैं।परिवार नियोजन विषय के विद्वान और नसबंदी विशेषज्ञ डॉ ललितमोहन पंत ने इन आंकड़ों की रोशनी में ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘अगर गर्भ निरोध के साधनों की जानकारी के बावजूद विवाहिताएं इन्हें नहीं अपना रही हैं, तो इसकी बड़ी वजह यह हो सकती है कि यह साधन उन तक पहुंच ही नहीं पा रहे हों। लिहाजा सरकार को चाहिए कि वह विवाहिताओं की इन साधनों तक आसान पहुंच सुनिश्चित करे।’ इंदौर निवासी पंत पिछले 35 सालों में नसबंदी के रिकॉर्ड 3,46,557 ऑपरेशन करने का दावा करते हैं।

No comments:
Write comments