इन वेबसाइट्स की मदद से तैयार करें प्रभावी RESUMES
इंटरनेट के बढ़ते दायरे ने लोगों के लिए नौकरी की तलाश करने की प्रक्रिया को तो आसान बनाया ही है, अब यह आवेदनकर्ताओं को अपने रिज्यूमे को प्रभावी बनाने में भी बड़ी सहायता प्रदान कर रहा है. आज ऐसी कई वेबसाइट्स हैं, जो नि:शुल्क ही आकर्षक और नियोक्ता पर अलग छाप छोड़नेवाले रिज्यूमे तैयार करने में मददगार हैं. यदि आप भी एक दमदार बायोडेटा बनाना चाहते हैं तो इन वेबसाइट्स की मदद ले सकते हैं.
जॉबस्पाइस.कॉम
जॉबस्पाइस.कॉम पर बिना रजिस्ट्रेशन किये बायोडेटा तैयार किया जा सकता है. इस वेबसाइट पर दस अलग-अलग स्टाइल और डिजाइनों के बायोडेटा टेम्प्लेट उपलब्ध हैं, जिनमें से आप अपनी पसंद का टेम्प्लेट चुन सकते हैं. टेम्प्लेट के सेलेक्शन के बाद आप आसान चरणों में अपना रिज्युमे तैयार कर सकते हैं.
वी-सीवी.कॉम
वी-सीवी.कॉम का इस्तेमाल करने के लिए आप चाहें तो नया अकाउंट बना सकते हैं या फिर अपने फेसबुक अकाउंट से लॉग-इन कर सकते हैं. इस वेबसाइट पर रिज्युमे बनाना काफी आसान है.
इमर्स.कॉम
इमर्स.कॉम पर भी जॉबस्पाइस.कॉम की तरह साइन-अप करने की जरूरत नहीं है. तैयार रिज्युमे को पीडीएफ, डॉक, आरटीएफ और ऐसे ही कई दूसरे फॉर्मेट्स में डाउनलोड किया जा सकता है. तैयार रिज्यूमे को ऑनलाइन शेयर करना या सीधे प्रिंट करना भी मुमकिन है. इमर्स के जरिये रिज्यूमे को सीधे इंप्लॉयर्स को भी भेजा जा सकता है. अच्छा रिज्युमे तैयार करने के लिए ढेरों टिप्स भी यहां पढ़ने को मिलते हैं.
लीडयू.कॉम
कई आकर्षक कलर टेम्प्लेट्स में से अपने पसंदीदा टेम्प्लेट का चुनाव कर आप लीडयू.कॉम पर अपना बायोडेटा बना सकते हैं. लीडयू में रिज्यूमे तैयार करने में आपको ज्यादा से ज्यादा 15-20 मिनट लगते हैं.
विजुअलसीवी.कॉम
बहुत-सी कंपनियां विजुअलसीवी.कॉम पर अच्छे, भावी कर्मचारियों की तलाश करती हैं. अगर आप लिंक्ड-इन सोशल नेटवर्किंग साइट के सदस्य हैं तो उसकी सारी जानकारी को यहां अपने बायोडेटा में इम्पोर्ट कर सकते हैं

No comments:
Write comments