Saturday, 2 July 2016

मंत्रीमंडल से बाहर होने के बाद गौर के तेवर गर्म, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मिलने पहुंचे घर

मंत्रीमंडल से बाहर होने के बाद गौर के तेवर गर्म, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मिलने पहुंचे घर

मंत्रीमंडल विस्तार के बाद पूर्व गृहमंत्री बाबूलाल गौर और सरताज सिंह को बाहर किए जाने के बाद प्रदेश की सियासत में दिनोंदिन गर्माहट तेज होती जा रही है। पार्टी से नाराज बाबूलाल गौर ने मंत्री पद स हटाए जाने पर दुख जताते हुए शनिवार को कहा कि, इससे मुझे झटका लगा, यह नीति ही गलत है। पार्टी में पूरी जवानी खपा दी, अब कहते हैं वृद्धाश्रम जाओ। उन्होंने पार्टी की नीतियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि यह भाजपा की संस्कृति नहीं है। गौर प्रदेश में कामकाज की बात पर वह बोले कि विकास तो जमीन पर दिखना चाहिए यहां विज्ञापन में दिख रहे हैं।पूर्व गृहमंत्री बाबूलाल गौर ने कहा कि अचानक मंत्री पद छीन लेने से आहत हुं। सभी को बुरा लगा, मेरे क्षेत्र के लोग भी दुखी हैं। पूर्व गृहमंत्री ने कहा कि अधिकार छीन लेते, बिना विभाग का मंत्री कर देते, लेकिन इस तरह सम्मान पर चोट नहीं करना चाहिए। गौर ने कहा की पुरानी नींव पर नया निर्माण हो पर बुनियाद नहीं हिलाई जाती। गौर ने कहा कि सरकारी अफसर और मंत्रीगण फील्ड में नहीं जाते। इसलिए विकास जमीन पर नजर नहीं आता। अब तो विज्ञापनों में कामकाज दिखता है। मंत्री-अफसर और विभागों के बीच तालमेल भी नहीं रहा। इसलिए रिजल्ट नहीं दिखता। वहीं, शांम होते ही प्रदेश में नई सियायत भी शुरु हो गई। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरूण यादव, अजय सिंह और राजेन्द्र सिंह बाबूलाल गौर से मिलने उनके घर पहुंचे। उन्होंने भाजपा पर अपने नेताओं की अनदेखी करने का आरोप लगाया। अरूण यादव ने कहा कि बरिष्ठों का सम्मान होना चहिए।

No comments:
Write comments

Recommended Posts × +