Tuesday, 5 July 2016

RAJENDRA KUMAR को 5 दिन की CBI हिरासत में भेजा गया

RAJENDRA KUMAR को 5 दिन की CBI हिरासत में भेजा गया

सीबीआई ने पटियाला हाउस कोर्ट से भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार केजरीवाल के प्रधान सचिव राजेंद्र कुमार व अन्य गिरफ्तार अधिकारियों के लिए 10 दिनों की हिरासत मांगी लेकिन अदालत ने इन सभी अधिकारियों की पांच दिन रिमांड मंजूर कर ली है।सीबीआई ने मंगलवार को राजेंद्र कुमार को पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया। सीबीआई ने सोमवार को राजेंद्र कुमार के अलावा तरुण शर्मा, संदीप कुमार, दिनेश गुप्ता अशोक कुमार को भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार किया था। इन पर आरोप है कि 2005 से 2007 के बीच दिए गए 5 ठेकों के जरिए कुछ अपनी करीबी कंपनियों को गलत तरीके से साढ़े नौ करोड़ का फायदा पहुंचाया गया।सीबीआई का आरोप है कि राजेंद्र कुमार ने अलग-अलग महकमों की जिम्मेदारी संभालते हुए अपनों के नाम बनाई कई फर्जी कंपनियों को फायदा पहुंचाया। सूत्रों के मुताबिक एजेंसी की एफआईआर में कहा गया है कि 2006 में एंडेवर्स सिस्टम्स नाम की कंपनी बनाई गई। ये राजेंद्र कुमार और अशोक कुमार की फ्रंट कंपनी है। दिनेश कुमार गुप्ता और संदीप कुमार इसके निदेशक थे। ये कंपनी सॉफ्टवेयर और सॉल्यूशन मुहैया कराती थी।2007 में राजेंद्र कुमार ने दिल्ली सरकार की ओर से हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर की खरीद के लिए आईसीएसआईएल का एक पैनल बनाने की प्रक्रिया शुरू की। 2007 में राजेंद्र कुमार दिल्ली ट्रांसपोर्ट लिमिटेड के सचिव बनाए गए। बिना उचित टेंडर के वे ठेके बांटते रहे। यह कुल मिलाकर 50 करोड़ रुपये का घोटाला है।

No comments:
Write comments

Recommended Posts × +