PM MODI ने नए मंत्रियों को दिया देश बदलने का लक्ष्य
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को अपने केंद्रीय मंत्रिमडल में
शामिल हुए 19 नए मंत्रियों से समाज में सकारात्मक प्रभाव डालने और देश को
बदलने के लक्ष्य के साथ काम करने का आग्रह किया। केंद्रीय मंत्रिमडल में
शामिल होने पर प्रधानमंत्री मोदी ने सभी सांसदों को बधाई दी।प्रधानमंत्री
नरेंद्र मोदी ने आज अपने मंत्रिमंडल में 10 राज्यों से 19 नए मंत्रियों को
शामिल किया। पांच मंत्रियों की छुट्टी भी की गई। राष्ट्रपति भवन में शपथ
ग्रहण समारोह के समाप्त होने के बाद
प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर कहा कि शपथ ग्रहण करने वाले नए सहयोगियों को
बधाई। सकारात्मक प्रभाव डालने और देश बदलने के लिए चलिए एकजुट होकर काम
करें।प्रधानमंत्री मोदी के मंत्रिमंडल में राजस्थान के 4, यूपी-मध्य प्रदेश
और गुजरात के 3-3 मंत्री शामिल किए गए हैं। प्रकाश जावड़ेकर को कैबिनेट
मंत्री बना दिया गया है। फग्गन सिंह कुलस्ते, अनिल माधव दवे, एसएस
अहलुवालिया, रमेश चंदप्पा, राजेन गोहेन, रामदास अठावले, जसवंत सिंह भाभोर,
अर्जुनराम मेघवाल, पुरुषोतम रूपाला,अजय टमटा, महेंद्र नाथ पांडेय, कृष्णा
राज, मनसुख भाई मंडविया, अनुप्रिया पटेल, सीआर चौधरी, पीपी चौधरी, सुभाष
भामरे और एमजे अकबर को कैबिनेट में शामिल किया गया है।वहीं पिछले दो सालो
में खराब प्रदर्शन एवं विभिन्न आरोपों के चलते पांच मंत्रियों की छुट्टी कर
दी गई है। पांच मंत्रियों ने इस्तीफा भी दे दिया है। इसमें निहाल चंद,
रामशंकर कठेरिया, सांवरलाल जाट, मनसुख भाई वासवा और एमके कुंडेरिया का नाम
शामिल है।

No comments:
Write comments