PRIME MINISTER MODI मंगलवार 11 बजे CABINET का विस्तार करेंगे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार 11 बजे अपने मंत्रिमंडल का विस्तार
करेंगे । पिछला विस्तार नवंबर 2014 में हुआ था । इस विस्तार में कुछ
विभागों में बड़े बदलाव होने की आशा है । सूत्रों के अनुसार राज्यों से कुछ
छोटे राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता
है ।सूत्रों के अनुसार चार मुख्य मंत्रालयों में कोई भी बदलाव नहीं होगा ।
अभी केंद्रीय मंत्रिमंडल में प्रधानमंत्री समेत कुल 66 मंत्री हैं । मंत्रिमंडल
के विस्तार से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने भाजपा के कुछ वरिष्ठ नेताओं से
विचार विमर्श किया । इनमें प्रमुख थे ।सूत्रों ने कहा उत्तर प्रदेश में
होने वाले चुनावों की ध्यान में रखकर राज्य से कुछ नेताओं को मंत्रिमंडल
में शामिल किया जा सकता है । इनमें गोरखपुर से सांसद योगी आदित्यनाथ और एटा
से सांसद और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के पुत्र
राजवीर सिंह शामिल हैं । दलित नेता शाहजहांपुर के सांसद कृष्णराज और
मोहनलालगंज के सांसद कौशल किशोर भी मंत्रिमंडल में शामिल किये जा सकते हैं ।
इन दोनों को उत्तर प्रदेश के दलित वोट बैंक को ध्यान में रखकर शामिल किया
जा सकता है । असम से रामेश्वर तेली और रमन डेका का नाम भी सामने आ रहा है ।
केंद्रीय खेल मंत्री सर्बानंद सोनोवाल के असम मुख्यमंत्री बनने के
पश्च्यात उनका मंत्रालय खाली हो गया था ।सूत्रों के अनुसार विस्तार से पहले
भाजपा के नेताओं ने पार्टी अध्यक्ष अमित शाह से सोमवार को मुलाकात की।
मंत्रिमंडल के विस्तार की जानकारी अमित शाह ने फोन करके उन नेताओं को दी
जिन्हें कैबिनेट में जगह दी जाएगी। इसके बाद नेता एस एस अहलूवालिया, विजय
गोयल और एम जे अकबर अमित शाह के आवास पर उनसे मिलने पहुंचे। इनके अलावा
अनुप्रिया पटेल, अनिल माधव दवे, महेंद्रनाथ पांडे और पीपी चौधरी ने भी शाह
से मुलाकात की है।प्रधानमंत्री मोदी के अफ्रीका दौरे के पहले मंत्रिमंडल
के विस्तार का काम पूरा किया जा रहा है। प्रधानमंत्री 7-11 जुलाई के दौरान 4
अफ्रीकी देशों की यात्रा पर रहेंगे।

No comments:
Write comments