Monday, 4 July 2016

BABULAL GOUR का गुस्सा कैश कराने पहुंचे CONGRESS के नेता बैरंग लौटे,जब तक जिन्दा हु भाजपा में हे रहूगा

BABULAL GOUR का गुस्सा कैश कराने पहुंचे CONGRESS के नेता  बैरंग लौटे,जब तक जिन्दा हु भाजपा में हे रहूगा

पिछले दिनों शिवराज कैबिनेट से हटाए गए बाबूलाल गौर ने उन्हें कांग्रेस में आमंत्रित करने वाले नेताओं को उल्टे पांव लौटा दिया। उनके घर पहुंचे गोविंद गोयल और अन्य नेताओं से उन्होंने कहा कि भाजपा ने मुझे मजदूर से मुख्यमंत्री बनाया मैं इसे मरते दम तक नहीं छोडूंगा। गौर के घर जाने पहले ही कांग्रेस के कार्यकारी नेता प्रतिपक्ष बाला बच्चन ने गोयल के इस कदम पर सवाल उठाए थे कि प्रदेश कांग्रेस पहले अपने विशाल परिवार को अबैर (संभाल) ले, उसके बाद बाबूलाल गौर को शामिल करने की बात हो। हांलाकि गोयल ने अपनी इस कोशिश को पार्टी हित में जायज और अपना हक बताया था। इधर बाबूलाल गौर के साथ मंत्रिमंडल से हटाए गए सरताज सिंह भी अपनी नाराजगी से पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह को अवगत कराएंगे। उन्होंने इसके लिए अपने समर्थकों का सहारा लिया है। सूत्रों की मानी जाए तो सरताज सिंह ने अपने समर्थकों के साथ बैठक की, जिसमें यह निर्णय हुआ कि पार्टी अध्यक्ष को पोस्टकार्ड लिखकर सरताज सिंह को मंत्रिमंडल से हटाए जाने का विरोध किया जाएगा। इस संबंध में सरताज सिंह ने प्रदेश टुडे से चर्चा करते हुए कहा कि वे पार्टी में रहते हुए एक सामान्य विधायक की तरह काम करेंगे।विधानसभा में कार्यकारी नेता प्रतिपक्ष बाला बच्चन ने कहा कि गोयल को किसने अधिकृत किया कि वे गौर जैसे बड़े नेता को कांग्रेस में शामिल होने का न्यौता लेकर जाएं। यदि पूर्व मुख्यमंत्री का मन कांग्रेस में आने के लिए बनता है तो उसमें कांग्रेस के बड़े न्नेताओं की राय के बाद फैसला होना चाहिए।

No comments:
Write comments

Recommended Posts × +