Sunday, 17 July 2016

LUCKNOW में दिखी CONGRESS , रोड शो के दौरान RAJ BABAR ने दिखाई ताकत,चोटिल हुई SHELA DIXIT

LUCKNOW में दिखी CONGRESS , रोड शो के दौरान RAJ BABAR  ने दिखाई ताकत,चोटिल हुई SHELA DIXIT


रविवार को काफी अरसे बाद राजधानी लखनऊ में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का हुजूम देखने को मिला। आज प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर व दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के रोड शो के दौरान कांग्रेसी कार्यकर्ता पूरी रौ में दिखे। एअरपोर्ट से लेकर कांग्रेस मुख्यालय तक जगह-जगह जमकर उनका स्वागत किया गया।इस दौरान अरसे बाद कांग्रेसी रोड शो से लेकर माल एवेन्यू स्थित प्रदेश कार्यालय तक अपने नेताओं के स्वागत के लिए उमड़ पड़े।सूबे में मुख्यमंत्री पद पर कांग्रेस का चेहरा शीला दीक्षित, नए प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर, राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी और संजय सिंह को अमौसी एयरपोर्ट से बाहर आने के बाद कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से लाद दिया।प्रदेश मुख्यालय पर कार्यक्रम से पहले शहर में 101 स्थानों पर रोड शो के दौरान स्वागत किया गया। इस दौरान कई जगहों पर नेताओं ने अपने संबोधन के जरिये कार्यकर्ताओं में जोश भरा।एयरपोर्ट से लेकर हजरतगंज तक उत्साह से लबरेज कांग्रेसियों के साथ पार्टी के वरिष्ठ नेता राजीव शुक्ला, आरपीएन सिंह, जितिन प्रसाद व रीता बहुगुणा जोशी आदि भी मौजूद रहीं। हजरतगंज में शीला दीक्षित, राज बब्बर व प्रमोद तिवारी ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प चढ़ाकर उन्हें नमन किया और यहां से सभी कांग्रेस कार्यालय की तरफ बढ़ गए। वहीं प्रदेश मुख्यालय में कांग्रेस की वरिष्ठ नेता मोहसिना किदवई और पीएल पुनिया आदि की मौजूदगी में सभा की गई।दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और उत्तर प्रदेश कांग्रेस की मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार शीला दीक्षित रविवार को लखनऊ में रोड शो के दौरान मामूली रूप से चोटिल हो गयीगौरतलब हो कि रोड शो के दौरान शीला दीक्षित का काफिला जब चारबाग पहुंचा। तक कार्यकर्ता स्वागत करने को दौड़े। शीला दीक्षित कार्यकर्ताओं के उत्साह वर्धन के लिए मंच पर चढ़ी। इस दौरान शीला दीक्षित का पैस फिसल गया जिससे उनके पैर में चोट लग गयी। हल्की चोट लगने से शीला दीक्षित को मौके पर उपचार किया गया। इसके बाद काफिला आगे बढ़ा।

No comments:
Write comments

Recommended Posts × +