JET FUEL के दाम 5.5 प्रतिशत बढ़े, LPG 11 रुपए हुआ सस्ता
हवाई जेट ईंधन (एटीएफ) के दाम में 5.5 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। यह लगातार
पांचवां महीना है जब इसके दाम बढ़े हैं। हालांकि बिना सब्सिडी वाले रसोई
गैस की कीमत में 11 रुपए प्रति सिलेंडर की कमी की गयी है। दिल्ली में बिना
सब्सिडी वाले रसोई गैस की लागत अब दिल्ली में 537.50 रुपए होगी जो पहले
548.50 रुपए थी। सब्सिडी वाले सिलेंडर की कीमत दिल्ली में 421.16 रुपए
प्रति सिलेंडर है।तेल कंपनियों ने आज घोषणा की कि दिल्ली में जेट ईंधन (एटीएफ)
की कीमत 2,557.7 रुपए प्रति किलोलीटर या 5.47 प्रतिशत बढ़कर 49,287.18
रुपए हो गई।जेट ईंधन की कीमत में लगातार पांचवें महीने बढ़ोतरी हुई है।
पिछले महीने जून में इसके दाम 9.2 प्रतिशत या 3,945.47 प्रतिशत बढ़ाकर
3,945.47 रुपए किये गये थे। मार्च से पिछले लगातार पांच महीनों में जेट
ईंधन की कीमत में 25 प्रतिशत या 9,985 रुपए की बढ़ोतरी हुई है। लेकिन
गौरतलब है कि जेट ईंधन अभी भी पेट्रोल और डीजल से सस्ता है।दिल्ली में एक
लीटर पेट्रोल की कीमत 64.76 रुपए प्रति लीटर है जबकि डीजल की कीमत 54.70
रुपए प्रति लीटर और जेट ईंधन की कीमत 49.28 रुपए प्रति लीटर है।इसका कारण
अंतरराष्ट्रीय बाजार में पेट्रोल और डीजल के मूल्य में कमी होने पर सरकार
द्वारा घरेलू बाजार में सरकार द्वारा उत्पाद शुल्क में वृद्धि करना रहा है।
जेट ईंधन की कीमत स्थानीय बिक्री कर या मूल्यवर्धित कर (वैट) के कारण
विभिन्न हवाईअड्डों पर अलग-अलग होगी।

No comments:
Write comments