Friday, 1 July 2016

ALOK RANJAN हुए रिटायर ,PRAVEER KUMAR बने कार्यवाहक मुख्य सचिव

ALOK RANJAN  हुए रिटायर ,PRAVEER KUMAR  बने कार्यवाहक मुख्य सचिव 
 
उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव आलोक रंजन आज अपना कार्यभार कृषि उत्पादन आयुक्त प्रवीर कुमार को सौंपकर रिटायर हो गये.मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के करीबी अधिकारी माने जाने वाले रंजन को तीन माह के सेवाविस्तार के बाद आज विदाई दे दी गयी. उन्हें मुख्यमंत्री का सलाहकार नियुक्त किया गया है और वह उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास निगम के अध्यक्ष भी होंगे.
वर्ष 1978 बैच के आईएएस अधिकारी रंजन को 31 मई 2014 को जावेद उस्मानी की जगह राज्य का मुख्य सचिव बनाया गया था. वह गत 31 मार्च को रिटायर हुए थे, मगर उन्हें तीन माह का सेवाविस्तार दिया गया था. माना जा रहा है कि रंजन अपनी नयी जिम्मेदारी कल से निभाना शुरू करेंगे.फिलहाल कृषि उत्पादन आयुक्त प्रवीर कुमार कार्यवाहक मुख्य सचिव बनाये गये हैं. मुख्यमंत्री के आगामी चार जुलाई को विदेश से लौटने के बाद नए मुख्य सचिव का नाम तय किया जाएगा.

No comments:
Write comments

Recommended Posts × +