ISIS के हमले से दहला बगदाद, 75 की मौत और 130 से अधिक घायल
बगदाद के एक व्यस्त बाजार में आज तड़के इस्लामिक स्टेट समूह द्वारा किये गये आत्मघाती हमले में कम से कम 75 लोगों की मौत हो गई. राजधानी में यह इस साल का सबसे बड़ा हमला है.सुरक्षा और चिकित्सा अधिकारियों ने कहा कि कर्राडा इलाके में एक सड़क पर विस्फोट किया गया जहां कई लोग रमजान के पाक महीने के आखिर में खरीदारी करने गये थे. विस्फोट में 130 से अधिक लोग घायल हो गये.आईएस ने आत्मघाती कार बम हमले का दावा करते हुए कहा कि समूह के ‘जारी सुरक्षा अभियानों’ के तहत एक इराकी द्वारा हमले को अंजाम दिया गया.जिहादी समूह ने कहा कि बम हमले में इराक के शिया मुस्लिम समुदाय के सदस्यों को निशाना बनाया गया जो यहां अधिक संख्या में हैं. आईएस के लोग शिया मुस्लिमों को धर्म-विरोधी मानते हैं और अकसर बगदाद तथा अन्य जगहों पर हमले करते हैं.करीब एक सप्ताह पहले ही इराकी बलों ने बगदाद से 50 किलोमीटर दूर पश्चिम में फल्लुजा शहर पर पूरी तरह फिर से कब्जा कर लिया था जहां आईएस ने अधिपत्य जमा रखा था.

No comments:
Write comments