उत्तराखंड के हालात गम्भीर, बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी
उत्तराखंड
के कई इलाकों में पिछले 48 घंटों से हो रही भारी बारिश के चलते मौसम विभाग
ने राज्य में ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने
अगले 24 घंटों में भारी बारिश की चेतावनी भी जारी की है।ऑरेंज अलर्ट
तब जारी किया जाता है जब किसी इलाके में भारी बारिश की संभावना होती है।
उत्तराखंड के प्रमुख सचिव शत्रुघ्न सिंह ने बताया कि राज्य के मौजूदा
हालातों को देखते हुए सभी अधिकारियों-कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई
हैं।मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने रविवार को कहा कि विभाग ने ऑरेंज
अलर्ट जारी किया है ताकि प्रभावित इलाकों के लोग खुद को तैयार रख सकें।
अगले 24 घंटों में भारी बारिश हो सकती है। कई जगहों पर तो पानी का स्तर
बहुत बढ़ गया है।सिंह ने कहा कि इससे पहले हमने रेड अलर्ट जारी किया था
लेकिन स्थिति को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। अलर्ट के बाद
आपदा प्रबंधन टीम सतर्क हो गई है। नैनीताल, ऊधमसिंह नगर, चंपावत, अल्मोड़ा,
पौड़ी, हरिद्वार, देहरादून और टिहरी में बहुत भारी बारिश हो सकती है। जबकि
बागेश्वर, चमोली, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी में भारी बारिश की
चेतावनी दी गई है।जानकारी के अनुसीर बारिश के चलते शारदा सहित राज्य की कई
नदियां उफ़ान पर हैं। राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) , सेना और
भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) की टीमें लगातार राहत और बचाव कार्य में
लगी हुई हैं। चार धाम की यात्रा भी फ़िलहाल रोक दी गई है। बादल फटने के
कारण सिर्फ दो घंटे में 100 मिलीमीटर से ज्यादा की बारिश हो गई थी, जिसके
कारण कई इलाकों में फ़्लैश फ़्लड आए हैं।

No comments:
Write comments