Monday, 4 July 2016

FACEBOOK में भी DRESS CODE , महिलाओं से कहा जाता है भड़काऊ कपड़े ना पहनें

FACEBOOK  में भी DRESS CODE , महिलाओं से कहा जाता है भड़काऊ कपड़े ना पहनें

क्या फेसबुक जैसा संस्थान भी महिलाओं पर ड्रेसकोड जैसी बंदिशें लगाता है। अगर फेसबुक के एक पूर्व कर्मचारी की मानें तो वहां ऐसा ही कुछ होता है। फेसबुक में महिला कर्मचारियों से ऐसे 'भड़काऊ' कपड़े नहीं पहनने को कहा जाता है, जिससे साथ काम करने वाले लोगों का ध्यान भटके।फेसबुक के पूर्व कर्मचारी एंटोनियो गर्सिया मार्टिनेज ने अपनी किताब 'Chaos Monkeys' में ये आरोप लगाए हैं। मार्टिनेज ने दावा किया है कि मानव संसाधन (एचआर) के एक पुरुष अधिकारी को कभी पसंद नहीं रहा कि कोई महिला कर्मचारी उनके सामने छोटे और खुले कपड़े पहनकर ड्यूटी पर आए मार्टिनेज का आरोप है कि एचआर विभाग का मानना है कि ऐसे कपड़े पहनने से ऑफिस में दूसरे कर्मचारियों का ध्यान भटकता है। मार्टिनेज ने किताब में विज्ञापन विभाग में आई 16 वर्षीय ट्रेनी का हवाला भी दिया जो अक्सर छोटे कपड़ों में आया करती थी। इस तरह के आदेश के कारण उसे रोक दिया गया था।

No comments:
Write comments

Recommended Posts × +