Monday, 4 July 2016

CM SHIVRAJ SINGH CHOUHAN से योगदा सत्संग सोसायटी भोपाल मंडली ने की भेंट

CM SHIVRAJ SINGH CHOUHAN  से योगदा सत्संग सोसायटी भोपाल मंडली ने की भेंट


मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान से आज यहाँ निवास पर योगदा सत्संग सोसायटी भोपाल मण्डली के प्रतिनिधि-मंडल ने भेंट की।प्रतिनिधि-मंडल ने मुख्यमंत्री को गुरू परमहंस योगानंद जी के आध्यात्मिक जीवन पर आधारित डॉक्यूमेंट्री 'अवेक' के भोपाल में चल रहे प्रदर्शन के बारे में जानकारी दी। श्री चौहान ने कहा कि श्री श्री परमहंस योगानंद भारत की आध्यात्मिक योग परंपरा के अग्रणी थे। प्रतिनिधि-मंडल ने श्री चौहान को गुरूजी द्वारा लिखी गई अदभुत कालजेय कृति 'ऑटोबायोग्राफी ऑफ ए योगी' और श्रीमद भगवद् गीता की प्रतियाँ भेंट की।श्री चौहान ने अनूठी डॉक्यूमेंट्री फिल्म 'अवेक' को देखने की मंशा व्यक्त की। उन्होंने कहा कि गुरूजी की आत्मकथा उन्होंने युवावस्था में पढ़ी थी। उन्होंने इसे प्रेरणादायी बताया। सोसायटी के अध्यक्ष श्री जे. एस. पटेल और सचिव श्री कैलाश रघुवंशी उपस्थित थे।

No comments:
Write comments

Recommended Posts × +