Saturday, 2 July 2016

CRICKET को 2024 OLYMPIC में शामिल करने का ITLY का दावा

CRICKET  को 2024 OLYMPIC  में शामिल करने का ITLY  का दावा


इटली ने क्रिकेट को 2024 ओलंपिक में शामिल करने का दावा किया है। इटली ने घोषणा की है कि यदि रोम को 2024 ओलंपिक खेलों की मेजबानी हासिल होती है तो इसमें क्रिकेट को शामिल किया जाएगा। नए नियम के अनुसार, मेजबान देश के पास पास 5 नए खेलों को ओलंपिक में शामिल करने का अधिकार होगा।बता दें कि ओलंपिक 2024 मेजबानी हासिल करने के लिए पेरिस, लॉस एंजेलिस और बुडापेस्ट के साथ इटली भी प्रमुख दावेदारों में शामिल है।वहीं, पेरिस की आयोजन समिति ने भी इसी तरह की घोषणा की है।इटली क्रिकेट संघ (एफसीआई) के अध्यक्ष सिमोन गैम्बिनो ने क्रिकइंफो से कहा कि यदि रोम ओलंपिक मेजबानी करता है तो क्रिकेट को शामिल किया जाएगा।उन्होंने कहा कि हमें आयोजन समिति से इसका आश्वासन भी मिला है। ऐसा समझा जाता है कि यदि रोम ओलंपिक खेलों की मेजबानी करता है तो क्रिकेट मैचों का आयोजन बोलोग्ना में किया जाएगा। वर्ष 2010 में ही इस शहर में विश्व क्रिकेट लीग डिवीजन चार के मैच कराये गये थे।ओलंपिक क्रिकेट में अधिकतम 16 टीमें भाग ले सकती हैं लेकिन कौन से देश इसमें हिस्सा लेंगे यह बहस का विषय रहेगा। यह भी संभावना है कि इसमें 12 टीमें भाग ले और ये दुनियाभर का प्रतिनिधित्व करें। इस स्थिति में तीन टीमें यूरोप से, तीन एशिया से, दो अफ्रीका से, दो या तीन अमेरिका और कैरेबियन से तथा दो या तीन दक्षिण प्रशांत टीमें होंगी।

No comments:
Write comments

Recommended Posts × +