Saturday, 9 July 2016

मध्यप्रदेश के विकास में चार चांद लगेंगे: मुख्यमंत्री

मध्यप्रदेश के विकास में चार चांद लगेंगे: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने नवनियुक्त मंत्रियों का अभिनंदन करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित की और कहा कि प्रधानमंत्री ने मध्यप्रदेश को सभी प्रमुख मंत्रालय में अवसर जुटाए है। विदेश मंत्रालय विभाग सुषमा स्वराज, विदेश राज्यमंत्री एम.जे. अकबर, ग्रामीण विकास नरेन्द्र सिंह तोमर, पर्यावरण अनिल माधव दवे, सामाजिक न्याय विभाग थावरचन्द गेहलोत, मानव संसाधन विभाग प्रकाश जावड़ेकर, स्वास्थ्य विभाग फग्गनसिंह कुलस्ते की जिम्मेदारी है। लोकसभा अध्यक्ष के रूप में सुमित्रा महाजन की सेवाएं सुलभ है।इस तरह केन्द्रीय व्यवस्था में मध्यप्रदेश का दबदबा बढ़ा है और इससे साढ़े सात करोड़ जनता की तस्वीर और तकदीर बदलने से कोई रोक नहीं सकेगा। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश सौभाग्यशाली है कि उसने अटलजी के रूप में एक प्रधानमंत्री भी दिया। उन्होंने आशा व्यक्त की कि देश की प्रगति के साथ मध्यप्रदेश भी दुनिया में अग्रणी राज्य बनेगा। नरेन्द्र मोदी की यश और कीर्ति दुनिया में फैलेगी।उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में आनंद मंत्रालय बनाया जा रहा है जिसका उद्देश्य आम आदमी की जिन्दगी में आनंद का प्रतिशत बढ़ाना होगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि केन्द्रीय मंत्रिमंडल में मध्यप्रदेश से शामिल हुए मंत्रिगण अपने परिश्रम और समर्पण से देश को आगे बढायेंगे और मध्यप्रदेश का नाम रोशन करेंगे।

No comments:
Write comments

Recommended Posts × +