Sunday, 10 July 2016

ऋतिक रोशन की 'अग्निपथ' वाली बहन 'शिक्षा', का बदला रंग अब हो गई और भी सुन्दर

ऋतिक रोशन की 'अग्निपथ' वाली बहन 'शिक्षा', का  बदला रंग अब हो गई और भी सुन्दर


अग्निपथ'  फिल्म में चाइल्ड एक्टर की भूमिका में कनिका तिवारी नजर आईं थी। कनिका को इस फिल्म में ऋतिक की बहन का किरदार निभाने का मौका मिला था। इस फिल्म के बाद रिलीज होने से पहले और उसके बाद कनिका काफी दिनों तक अपनी अभिनय के कारण सुर्खियों में थीं।इस फिल्म के निर्माता करण जोहर थे। इस फिल्म में ऋतिक ने मुख्य किरदार विजय दीनानाथ चौहान की भूमिका में थे, जिसे 1990 में अमिताभ ने अदा किया था। वहीं, कंचा चीना के किरदार में संजय दत्त मुख्य विलेन की भूमिका में थे। इस फिल्म को समीक्षकों द्वारा काफी सराहा गया था।कनिका इस फिल्म में ऋतिक की बहन शिक्षा की भूमिका में थीं। उस वक्त कनिका एक चाइल्ड एक्टर थीं, लेकिन अब वह बड़ी हो गई हैं। कनिका का लुक अब पहले से काफी बदल चुका है। रिपोर्ट्स के अनुसार कनिका टीवी एक्ट्रेस दिव्यंका त्रिपाठी की कजिन हैं, यह वही दिव्यांका जिन्हें आप ‘ये है मोहब्बतें’ सीरियल में इशिता के नाम से जानते हैं, जिनकी शादी हाल ही में 8 जुलाई को टीवी एक्टर विवेक दहिया से हुई है।



No comments:
Write comments

Recommended Posts × +