Saturday, 9 July 2016

दिव्यांका और विवेक बंधे शादी के बंधन में

दिव्यांका और विवेक बंधे शादी के बंधन में


स्टार प्लस पर आने वाले सीरियल 'ये है मोहब्बतें' की मस्त जोड़ी, लीड एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी और उनके ब्वॉयफ्रेंड विवेक दाहिया शुक्रवार को शादी के बंधन में बंध गए। मध्य प्रदेश में हो रही भारी बारिश के बीच यह सेरेमनी उनके होम टाउन भोपाल में हुई। इससे पहले बुधवार को उनकी हल्दी और गुरुवार को मेहंदी और संगीत की रस्म हुई थी। दिव्‍यांका शादी में लाल और गोल्‍डन कलर के लहंगा में बेहद ही खूबसूरत नजर आ रही थी वहीं विवेक शेरवानी में दिखाई दिये।शादी में दिव्‍यांका और विवेक के परिवारवाले और खास लोग ही शामिल थे। सोशल मीडिया पर शादी कई तस्‍वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं।
14 जुलाई को मुंबई में रिसेप्‍शन होगा। दिव्‍यांका फिलहाल 'ये है मोहब्‍बतें' की लीड एक्‍ट्रेस हैं।

No comments:
Write comments

Recommended Posts × +