मैहर चुनाव,मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया रोड शो
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज सतना में चुनाव प्रचार कर रहे हैं। आज मुख्यमंत्री मैहर नगरपालिका में प्रचार के लिए पहुंचे हैं। विकास के फार्मूले पर मैहर विधानसभा चुनाव जिताने वाले सीएम शिवराज यहां नगरपालिका चुनाव में भी यही फार्मूला अपनाने वाले हैं। सीएम चौहान कल सतना जाने वाले थे पर तेज बारिश के चलते वे जा नहीं सके थे। आज मुख्यमंत्री प्राइवेट विमान से सतना के लिए रवाना हुए और इसके बाद वे कार द्वारा मैहर पहुंचे। मुख्यमंत्री यहां आज रोड शो कर रहे हैं। इसके बाद वे एक आमसभा को भी संबोधित कर सकते हैं। सीएम पौने पांच बजे भोपाल के लिए रवाना होकर शाम को लौटेंगे।प्रदेश में तीन नगरपालिकाओं मैहर, मंडीदीप और ईसागढ़ में चुनाव प्रचार आज थम जाएगा। इसके बाद अध्यक्ष और पार्षद पद के प्रत्याशी मतदाताओं को लुभाने के लिए घर-घर प्रचार करेंगे। इन नगरपालिका क्षेत्रों में 15 जुलाई को मतदान होगा और 18 जुलाई को मतगणना की जाएगी। तीनों ही नगरपालिका क्षेत्रों में मुख्य मुकाबला कांग्रेस व भाजपा के बीच है।

No comments:
Write comments