बाबा बर्फानी के पवित्र दर्शन के लिए पहला जत्था रवाना
बाबा बर्फानी के पवित्र दर्शन के लिए जम्मू से शुक्रवार को पहला जत्था रवाना हो गया। जम्मू एवं कश्मीर के उपमुख्यमंत्री निर्मल सिंह, मंत्री प्रिया सेठी और लोकसभा सांसद जुगल किशोर ने शुक्रवार को सुबह पांच बजे जम्मू के भगवती नगर यात्री निवास से तीर्थयात्रियों के पहले जत्थे को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।1,138 तीर्थयात्रियों के पहले जत्थे में 900 पुरुष, 225 महिलाएं, 13 बच्चे शामिल हैं। इन्हें सुरक्षाबलों की सुरक्षा के बीच 13 बसों, 24 मिनी बसों और अन्य वाहनों में रवाना किया गया। इस साल अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा राज्य और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों के लिए बड़ी सुरक्षा एवं खुफिया चुनौती है।केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह शुक्रवार को दो दिवसीय यात्रा पर जम्मू पहुंचेंगे। वह यहां सुरक्षा व्यस्था की समीक्षा करेंगे। राजनाथ सिंह भी शनिवार को पवित्र अमरनाथ गुफा जाएंगे। जहां वह पारंपरिक पूजा में भी हिस्सा लेंगे।शनिवार से शुरू हो रही यह 48 दिवसीय यात्रा 18 अगस्त को समाप्त होगी, जिस दिन श्रावण मास की पूर्णिमा और रक्षा बंधन है।

No comments:
Write comments