43 सालों का रिकार्ड एक रात में टूटा,10 इंच बारिश, 4 मरे
भोपाल
में पिछले चार दिनों से जारी बारिश शुक्रवार की रात मुसीबत बनकर बरसी। सुबह
तक भोपाल में 24 सेमी से ज्यादा बारिश दर्ज की गई। 43 साल बाद जुलाई माह
में हुई बारिश का यह रिकॉर्ड है। इससे पहले 22 जुलाई 1973 में 23.7 सेमी
बारिश दर्ज की गई थी। बारिश से उफनते नालों में बहने से यहां चार युवकों
की मौत हो गई। राजीव नगर में एक युवक दीपक साहू की नाले में बहने से मौत
हुई। वह बाढ़ से महिलाओं और बच्चों को बचा रहा था। वहीं नेहरू नगर में
एक 16 वर्ष का किशोर अनस अटल बह गया। जबकि शाहपुरा में एक 18 वर्षीय युवक
की लाश बहकर आई है, एक अन्य युवकों की भी नाले में बहने से मौत हो गई, उसकी
शिनाख्त नहीं हो सकी। रात भर हुई बारिश से अधिकांश क्षेत्रों में पानी भर
गया। कई घरों में भीतर पानी घुसने से लोगों ने छत पर चढ़कर रात गुजारी। पूरे
शहर में बिजली गुल हो गई। सड़कों में भरे पानी के कारण लोगों का घर से
निकलना मुश्किल हो गया। स्कूलों में ाआज अवकाश घोषित किया गया वहीं
आरजीपीवी में परीक्षाएं आगे बढ़ा दी गई।बारिश से उत्पन्न हालातों पर
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज आला अधिकारियों की आपात बैठक बुलाई।
बैठक में राजस्व मंत्री उमाशंकर गुप्ता मुख्य सचिव अन्टोनी डिसा, राहत
आयुक्त और प्रमुख सचिव राजस्व के के सिंह,एस होम वीपी सिंह पुलिस
महानिदेशक ऋषिकुमार शुक्ला, कृषि उत्पादन आयुक्त पीसी मीणा, डीजी होमगार्ड
मैथली शरण गुप्त मौजूद थे। बैठक में सीएम ने निर्देश दिए कि बाढ़ के दौरान
जिला प्रशासन और नगरीय निकायों के अमले को तत्काल राहत पहुंचाने के निर्देश
दिए। बैठक के बाद सीएम ने कहा कि सभी 51 जिलों में 4 हजार से अधिक
होमगार्ड के जवान तैनात किये गये हैं। 108 और प्रशिक्षत जवानों को खतरे
वाले क्षेत्रों में भेजा गया है। भोपाल में बाढ़ की स्थिति नहीं है। एडीआरएफ
को पूरी तरह सतर्क किया गया है। जिले में राहत कार्य चलाया जा रहा है।

No comments:
Write comments