Saturday, 9 July 2016

बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का जायजा एवं प्रभावितों को आवश्यक सहयोग हेतु कांग्रेस ने बनायी 10 सदस्यीय समिति

बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का जायजा एवं प्रभावितों को आवश्यक सहयोग हेतु कांग्रेस ने बनायी 10 सदस्यीय समिति

  विगत दो दिनों से पूरे प्रदेश में हुई प्राकृतिक अतिवृष्टि के कारण उफान पर आये नदी नालों में आई बाढ़ से प्रभावित विशेषकर सागर, टीकमगढ़, सतना, पन्ना एवं रीवा जिलों में भारी नुकसान हुआ है। पन्ना जिले के बिलखुरा, तिलसुवा, मउआडारा, नचनोरा आदि डेम भारी बारिश के कारण डह गये हैं, जिससे स्थानीय रहवासियों को भारी आर्थिक नुकसान पहुंचा है।
प्रदेश कांग्रेस के संगठन प्रभारी महामंत्री चंद्रिका प्रसाद द्विवेदी ने बताया है कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरूण यादव जी के निर्देश पर प्राकृतिक अतिवृष्टि से आई बाढ़ का जायजा लेने के लिए प्रभावितों को उचित एवं आवश्यक सहयोग प्रदान करने हेतु कांग्रेस पार्टी ने 10 सदस्यीय समिति का गठन किया है, जिसमें विधायक मुकेश नायक, प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष राजा पटेरिया, उपाध्यक्ष सुंदरलाल तिवारी, महामंत्री प्रभुसिंह ठाकुर, जगदीश यादव, सईद अहमद, सचिव आबिद सिद्वीकी, रवीन्द्र सेठी, विचार विभाग प्रभारी भूपेन्द्र गुप्ता तथा सुश्री मीना यादव यादव को सदस्य बनाया गया है। समिति के सदस्यों से शीघ्र बाढ़ग्रस्त जिलों में पहुंचकर स्थिति का जायजा लेने एवं प्रभावितों को आवश्यक सहयोग कर विस्तृत रिपोर्ट प्रदेश कांग्रेस कमेटी को प्रेषित करने का आग्रह किया गया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरूण यादव तेज बारिश में दो दिन से लगातार हो रही बारिश के कारण आई बाढ़ प्रभावित इलाकों की स्थिति का जायजा लेने राजधानी भोपाल के पुष्पानगर, सेमरा और विभिन्न स्थानों पर पहुंचे। श्री यादव ने इस दौरान बारिश के कारण कई स्थानों पर घरों और बस्तियों में लबालब भरे पानी में लोगों से चर्चा की और प्रभावितों से स्थिति का जायजा लिया तथा पुलिस-प्रशासन से प्रभावितों की समस्याओं का शीघ्र निराकरण करने की मांग की।
श्री यादव के साथ बाढ़ प्रभावित इलाकों में भ्रमण के दौरान अभा कांग्रेस कमेटी के सचिव सज्जनसिंह वर्मा, प्रदेश कांग्रेस महामंत्री पी.सी. शर्मा, मनोज राजानी, सुश्री दीप्तीसिंह, दुर्गेेश शर्मा, सचिव जितेन्द्रसिंह बघेल, तोकीर निजामी स्थानीय कार्यकर्ता कैलाश कुशवाहा, हेमलता कुशवाहा सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित थे।

No comments:
Write comments

Recommended Posts × +