वायुसेना का एएन-32 विमान लापता, खोज अभियान शुरू
भारतीय
वायुसेना का एक परिवहन विमान शुक्रवार को चेन्नई से पोर्ट ब्लेयर जाने के
दौरान लापता हो गया। विमान में कुल 29 लोग सवार थे। बंगाल की खाड़ी में
लापता विमान को खोजने के लिए एक पी8 आई विमान और एक डोनियर विमान और चार
युद्धपोतों को भेज दिया गया है।एएन-32 विमान ने चेन्नई के तंबारम से सुबह
साढ़े आठ बजे उड़ान भरी थी और उसके साथ अंतिम संपर्क उड़ान से 16 मिनट बाद
हुआ था। ईंधन भरे बिना विमान दोबारा चार घंटे तक उड़ सकता है। एएन-32 के साथ
आखिरी संपर्क सुबह 8:46 बजे हुआ था। उस समय वह 23000 फीट पर उड़ान भर रहा
था और 1375 किमी की दूरी तय कर चुका था।भारतीय वायु सेना, नौसेना और
तटरक्षक बलों ने एएन-32 विमान को खोजने का अभियान शुरू कर दिया है। यह एक
कोरियर उड़ान थी, जो वायुसेना कर्मियों को लेकर जा रही थी। इसे सुबह 11
बजकर 30 मिनट पर पोर्ट ब्लेयर पहुंचना था। लापता विमान को खोजने के लिए एक
पी8 आई विमान, एक डोनियर विमान और चार-चार युद्धपोत करमुख, घड़ियाल, ज्योति
और कूथर को लगाया गया है।खोज और बचाव अभियान के लिए और अधिक सैन्य मदद
भेजी जा रही है। रक्षा विभाग और नौसेना इस घटना पर पैनी निगाह बनाए हुए है।
अंडमान-निकोबार में सभी तटरक्षक दल को हाई अलर्ट कर दिया गया है।

No comments:
Write comments