खेलों का महाकुंभ ओलंपिक की शुरुबात को बचे 30 दिन भारत करेगा कमाल
आज से 30 दिन बाद खेलों का महाकुंभ यानि कि ओलंपिक शुरू होगा. रियो ओलंपिक के
लिए भारतीय टीम के 104 खिलाड़ी कमर कस चुके हैं. रियो ओलंपिक का काउंटडाउन शुरू हो गया है. अब सिर्फ 30 दिन बाकी रह गए हैं. 2012 लंदन ओलंपिक में भारत ने सबसे ज्यादा 6 मेडल जीते थे अब सवाल ये है कि क्या लंदन से ज्यादा मेडल रियो में मिलेंगे ?सबसे ज्यादा उम्मीदें शूटिंग में हैं. जहां तीन निशानेबाजों पर नजर रहेगी जीतू राय, अभिनव बिंद्रा और गगन नारंग. बिंद्रा ने 2008 ओलंपिक में 10 मीटर एयर राइफल में गोल्ड पर निशाना लगाया था. तो गगन ने 2012 ओलंपिक में ब्रॉन्ज पर कब्जा किया था. लेकिन इस बार सबसे ज्यादा उम्मीदें जीतू राय से हैं. जो ओलंपिक में 10 मीटर एयर पिस्टल और 50 पिस्टल कैटेगरी में निशाना लगाएंगे.जीतू राय ने 2016 में हुए विश्व कप में सिल्वर मेडल जीता है. शूटिंग के बाद कुश्ती में भारत रियो ओलंपिक में मेडल का बड़ा दावेदार है. योगेश्वर दत्त का ये चौथा ओलंपिक है. पिछले ओलंपिक में उन्होंने ब्रॉन्ज जीता था लेकिन इस बार उनसे ज्यादा नजरें नरसिंह यादव पर रहेंगी.पिछले साल वर्ल्ड चैंपियनशिप में बॉन्ज जीतकर नरसिंह ने ओलंपिक के लिए क्वालिफाई किया. वो 74 किलो फ्री स्टाइल में खेलते हैं. पिछले दो ओलंपिक में मेडल जीतने वाले सुशील कुमार भी इसी वर्ग में खेलना चाहते थे.सुशील ने कोर्ट में भी नरसिंह यादव की दावेदारी को चुनौती दी थी लेकिन ओलंपिक का टिकट नहीं मिला. 2012 लंदन ओलंपिक में सायना ने भारत के लिए ब्रॉन्ज मेडल जीता था. रियो ओलंपिक में अब सायना से मेडल का रंग और बेहतर करने की उम्मीद होगी.हाल ही में सायना ने ऑस्ट्रेलियन ओपन सुपर सीरीज का खिताब जीता है. खास बात ये है कि सायना ने चीन की वांग हियान और सुन यू को हराकर खिताब जीता था. अब ओलंपिक में सायना के सामने एक बार फिर चायना की चुनौती ही होगी. चीन की खिलाड़ी सायना को हराकर बदला लेने की फिराक में रहेंगी.बैडमिंटन के बाद बात टेनिस कोर्ट की. लिएंडर पेस का सातवां ओलंपिक है. वह रोहन बोपन्ना के साथ वो कोर्ट पर उतरेंगे लेकिन मेडल की बड़ी उम्मीद है सानिया मिर्जा और बोपन्ना की जोड़ी से है. ओलंपिक में मिक्स्ड डबल्स में सबसे कम एंट्री होती हैं. हालांकि इस जोड़ी को रॉजर फेडरर और मार्टिना हिंगिस की जोड़ी से बचके रहना होगा. इसके अलावा तीरंदाजी में दीपिका कुमारी से भी मेडल की उम्मीद रहेगी.

No comments:
Write comments