Saturday, 30 July 2016

‘‘कर्मश्री’’ कांवड़यात्रा 2016 :कांवड़ियों के रंग से भगवा हुआ सेठानी घाट,बोल बम के जयघोष के साथ निकले कांवड़िए सात हजाकांवड़ियों का भव्य स्वागत

‘‘कर्मश्री’’ कांवड़यात्रा 2016 :कांवड़ियों के रंग से भगवा हुआ सेठानी घाट,बोल बम के जयघोष के साथ निकले कांवड़िए सात हजाकांवड़ियों का भव्य स्वागत 

 
शनिवार सुबह होषंगाबाद के प्रसिद्ध नर्मदा तट सेठानी घाट का दृष्य बड़ा ही विहंगम था। सेठानी घाट की सीढ़ियों पर नर्मदा पूजन हेतु कतारबद्ध बैठे और भगवा वस्त्र पहने सात हजार से अधिक कांवडियों के रंग से पूरा सेठानी घाट ही भगवा हो गया था। अवसर था ‘‘कर्मश्री’’ की 9 वीं कांवड़यात्रा के शुभारंभ अवसर पर कांवड़ियों द्वारा नर्मदा पूजन का। इस अवसर पर कांवड़यात्रा के संयोजक, हुजूर विधायक रामेष्वर शर्मा सहित सभी कांवड़ियों द्वारा विद्वान पुरोहितों द्वारा किए गए सामूहिक मंत्रोच्चारण के साथ माॅं नर्मदा का विधिविधान से पूजन-अर्चन किया गया। कांवड़ियों के स्वागत एवं उत्साहवर्द्धन के लिए यहां सोहागपुर विधायक विजयपाल सिंह, होषंगाबाद नपाध्यक्ष अखिलेष खंडेलवाल, पूर्व नपाध्यक्ष श्रीमती माया नरोलिया वरिष्ठ नेता हंस राय सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी मौजूद थे। नर्मदा तट पर पूजन अर्चन उपरांत नर्मदा जल कांवड़ में भरकर कांवड़ियों का रेला जो निकला तो सेठानी घाट से सतरस्ते तक और सतरस्ते से भोपाल तिराहे तक पड़ने वाली हर गली, हर चैक-चैराहे भी भगवामय हो गए। स्थानीय नागरिकों एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा कांवड़ियों का सभी चैक चैराहों पर भव्य स्वागत किया गया। हर जगह कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा की गई तो कई जगहों पर कांवड़ियों के लिए जल-पान की व्यवस्था भी की गई थी। सोहागपुर विधायक विजयपाल सिंह सहित अन्य स्थानीय प्रतिनिधि भोपाल तिराहे कांवड़ियों के साथ-साथ चलकर उनका उत्साहवर्द्धन करते रहे। सेठानी घाट से सुबह 9 बजे रवाना हुई कांवड़यात्रा खबर लिखे जाने तक भोपाल तिराहा पार कर चुकी है। यह यात्रा तीन दिनों में 111 किमी चलकर श्रावण सोमवार 1 अगस्त को भोपाल पहुंचकर लालघाटी स्थित गुफा मंदिर में भगवान के आषुतोष स्वरूप का जलाभिषेक करेंगे। इस अवसर पर भरत सिंह राजपूत, अनुराग तिवारी, आलोक थापक, प्रदीप टिकारे जीतू तिवारी सहित अन्य प्रतिनिधि भी कांवड़ियों के स्वागत के लिए मौजूद थे।
माॅं नर्मदा को ओढ़ाई एक हजार मीटर लंबी चुनरी
सेठानी घाट पर माॅं नर्मदा के पूजन-आरती उपरांत विधायक रामेष्वर शर्मा सहित सभी कांवड़ियों ने एक हजार मीटर लंबी चूनरी माॅं नर्मदा को समर्पित की। यह चुनरी एक दिन पूर्व शुक्रवार को भोपाल के संतनगर में निकाली गई चुनरी यात्रा के दौरान हजारों श्रद्धालुओं द्वारा पूजी गई थी। समर्पित की गई चुनरी का एक छोर सेठानी घाट पर तो दूसरा छोर बोट के सहारे नदी के दूसरे किनारे तक पहंुचाकर माॅं नर्मदा का श्रंगार किया गया। यात्रा के संयोजक रामेष्वर शर्मा ने कहा कि हमने पूरे प्रदेष की खुषहाली की कामना कर माॅं नर्मदा को चुनरी अर्पित की है।
कांवड़ियों ने साबित किया दिग्भ्रमित नहीं है भारत का युवा: रामेष्वर शर्मा
नर्मदा तट सेठानी घाट पर माॅं नर्मदा के पूजन-अर्चन उपरांत कावंड़ यात्रा शुरू करने से पूर्व संवाददाताओं से चर्चा करते हुए यात्रा के संयोजक एवं विधायक रामेष्वर शर्मा ने कहा कि युवाओं पर दिग्भ्रमित होने के आरोप लगते हैं लेकिन हमारी कांवड़यात्रा में आप आंख उठाकर देखेंगे तो 70 प्रतिषत से अधिक कावंड़िए युवा नजर आएंगे। इस से साबित होता है कि भारत का युवा दिग्भ्रमित नहीं है। अगर यह दिग्भ्रमित होता तो बेटी बचाने का, जल बचाने का, पर्यावरण बचाने का, धर्म चेतना-राष्ट्रचेतना जगाने और नषामुक्ति के अभियान के संकल्प लेकर कांवड़यात्रा पर कैसे निकलता ? उन्होने कहा कि माॅं नर्मदा के आंचल में हरियाली रहेगी तब तक पूरे देष में खुषहाली रहेगी। उन्होनें कहा कि यह कांवड़यात्रा एक धर्मयात्रा है, जनजागृति की यात्रा है। जनजागरण के संकल्पों की यात्रा है। जब तक माॅं नर्मदा की कृपा रहेगी, कांवड़यात्रा निकलती रहेगी। उन्होनें कहा कि हमारा धर्म हमें देष के प्रति समर्पण सिखाता है इसीलिए हमने आहवान किया है कि पहन कर भगवा बाना-जवानों बढ़ते जाना। श्री शर्मा ने कहा कि हमने नर्मदा मैया से आज प्रार्थना की है कि माॅ यह जिंदगी तूने ही दी है, तो तेरे ही काम कराते रहना रहना। तू खिलाखिला कर बहती रहे, तो देष और प्रदेष में खुषहाली आते रहे।


No comments:
Write comments

Recommended Posts × +