Saturday, 18 June 2016

TWO THOUSANDS CAR OR के DRUGS RACKET में MAMTA KULKARNI का नाम शामिल

TWO THOUSANDS CAR OR  के DRUGS RACKET  में MAMTA KULKARNI का नाम शामिल


मुंबई से सटे ठाणे क्राइम ब्रांच ने बीते जमाने की अभिनेत्री ममता कुलकर्णी के खिलाफ दो हजार करोड़ रुपए के ड्रग्स रैकेट में शामिल होने का दावा किया है। इस मामले में पुलिस ने ममता के खिलाफ मिले सबूतों के आधार पर ही उसे आरोपी ठहराया है। हालांकि ममता कुलकर्णी आरोपों से इनकार करती रही हैं।
पुलिस इस मामले में ममता के पति विकी गोस्वामी से पहले भी पूछताछ कर चुकी है। इस मामले में ठाणे क्राइम ब्रांच ने अब तक दस लोगों को गिरफ्तार किया है। फ़िल्म अभिनेत्री ममता कुलकर्णी के पति विक्की गोस्वामी का नाम इस रैकेट में मास्टरमाइंड के तौर पर सामने आया है। इस खुलासे के बाद मिले सबूतों के आधार पर ममता को भी इस मामले में आरोपी बनाया गया।वहीं, ममता ने सभी आरोपों से किनारा करते हुए कहा कि उन्हें फंसाया जा रहा है और उनका किसी कंपनी से कोई संबंध नहीं है।ममता ने कहा कि उनके बैंक खाते में एक करोड़ रुपए भी नहीं हैं। पुलिस के पास मेरे खिलाफ कोई सबूत नहीं हैं। पुलिस गवाहों की पिटाई कर बयान ले रही है। 2000 करोड़ रुपए की बात आखिर कहां से आई।इस मामले में ठाणे पुलिस आयुक्त परमवीर सिंह ने शनिवार को प्रेस वार्ता में बताया कि 12 अप्रैल 2016 को दो हजार करोड़ की ड्रग्स जब्त की गई थी। इस मामले में अब तक दस आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। ममता कुलकर्णी हमारे केस में आरोपी है। कोर्ट के सामने दो आरोपियों ने बयान दिया है कि केन्या में जो बैठक हुई थी उसमें ममता भी शामिल थी। काफी देर तक चली इस बैठक में ड्रग्स को कैसे हिंदुस्तान में लाया जाए, बाजारों में कैसे बेचा जाए जैसी कई बातों पर चर्चा हुई। कंपनी के दो करोड़ में से 11 लाख शेयर ममता के नाम पर ट्रांसफर करने पर सहमति बनी थी, जिससे वह निदेशक बन जाती।ममता ने इस्लाम धर्म अपना लिया है। वह कुछ समय दुबई में रहने के बाद अफ्रीकी देश केन्या की राजधानी नैरोबी में रह रही थीं। अभी तक केन्या पुलिस और डीईए ने ममता के मामले में किसी तरह के आरोपों का खुलासा नहीं किया है। ममता गत एक दशक से फिल्मी दुनिया से गायब हैं। उन्होंने'घातक', 'करण अर्जुन' और 'बाजी' और 'सबसे बड़ा खिलाड़ी' जैसी फिल्‍मों में काम कर चुकीं हैं। और उन्‍होंने आध्‍यात्‍म पर 'ऑटोबायोग्राफी ऑफ एन योगिन' नाम की एक किताब भी लिखी है।

No comments:
Write comments

Recommended Posts × +