Saturday, 18 June 2016

PRIME MINISTER MODI AND SHRI LANKAN PRESIDENT ने जाफना में स्टेडियम का लोकार्पण किया

PRIME MINISTER MODI  AND SHRI LANKAN PRESIDENT  ने जाफना में स्टेडियम का लोकार्पण किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और श्रीलंका के राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरीसेना ने शनिवार को श्रीलंका के जाफना में भारत की सहायता से नवनिर्मित दुरईअप्‍पा स्टेडियम का संयुक्त रूप से लोकार्पण कियाI राष्ट्रपति सिरीसेना जाफना में स्टेडियम में उपस्थित थे जबकि प्रधानमंत्री मोदी ने नई दिल्ली से वीडियो-कॉन्फ़्रेंसिंग द्वारा इस कार्यक्रम में भाग लिया I इस अवसर पर अपने भाषण में प्रधानमंत्री मोदी ने इस कार्यक्रम को ऐतिहासिक बताते हुए कहा यह स्टेडियम न सिर्फ ''ईंट और मोर्टार'' है बल्कि ''आशावाद और आर्थिक विकास का प्रतीक'' और जाफना के युवाओं के लिए एक समृद्ध और स्वस्थ भविष्य के लिए एक क्षेत्र हैI उन्होंने कहा यह स्टेडियम हिंसा की विरासत को पीछे छोड़ने और आर्थिक प्रगति के रास्ते पर आगे बढ़ने के लिए श्रीलंका के दृढ़ संकल्प को दर्शाता है। प्रधानमंत्री ने कहा कि इसकी नींव श्रीलंका के साहस और महान बलिदान का प्रतीक है और इसका सफल समापन एक संकेत है कि श्रीलंका ने अतीत को पीछे छोड़ दिया है और एक समृद्ध भविष्य के राह देख रहे हैं। प्रधानमंत्री ने कहा भारत की इच्छा एक आर्थिक रूप से समृद्ध श्रीलंका देखने की है जहाँ एकता और अखंडता, शांति, सद्भाव और सुरक्षा और समान अवसर और गरिमा होI भारत का यह मानना है कि अपने आर्थिक विकास से पड़ोसी देशों को भी लाभ पहुंचना चाहिए और दुरईअप्‍पा स्टेडियम दोनों देशों के बीच सहयोग की भावना और स्थाई मित्रता का एक प्रतीक है और भारत श्रीलंका की जनता के लिए एक समृद्ध भविष्य के लिए साथ खड़ा है I उन्होंने कहा कि भारत और श्रीलंका के बीच संबंध केवल सरकारों के दायरे तक सीमित नहीं हैं बल्कि दोनों देशों का इतिहास, संस्कृति, भाषा, कला और भूगोल भी उनको एक दूसरे से जोड़ता है। दरअसल, श्रीलंका के विकास के लिए भारत का समर्थन दोनों की मित्रता का वादा है।

No comments:
Write comments

Recommended Posts × +