Friday, 10 June 2016

RAJYASABHA ELECTION : HIGH COURT में निर्दलीय प्रत्याशी और ELECTION COMMITION की याचिकाएं खारिज

RAJYASABHA ELECTION : HIGH COURT में निर्दलीय प्रत्याशी और ELECTION COMMITION  की याचिकाएं खारिज

मध्यप्रदेश से राज्यसभा की तीन सीटों के लिए 11 जून को होने वाले चुनाव रोमांचक मोड़ पर पहुंच गए हैं। एक ओर जहां विगत रात्रि को सडक़ दुर्घटना में नेपानगर विधायक राजेन्द्र सिंह दादू के निधन से भाजपा का एक वोट कम हो गया है, वहीं जबलपुर हाईकोर्ट के फैसले से कांग्रेस के पास एक वोट का इजाफा हो गया है। कोर्ट के फैसले के बाद अब मुंबई में इलाज करा रहे मप्र विधानसभा में नेताप्रति सत्यदेव कटारे डाक मतपत्र के जरिए अपना मतदान कर सकते हैं।शुक्रवार को जबलपुर हाईकोर्ट ने मुंबई में इलाज करा रहे नेता प्रतिपक्ष सत्यदेव कटारे को डाक मतपत्र जारी करने को लेकर अपनी ही एकलपीठ द्वारा विगत दिवस दिए गए फैसले को बरकरार रखते हुए राज्यसभा चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार विनोद गोटिया और चुनाव आयोग की याचिकाएं खारिज कर दी हैं। हाईकोर्ट के इस फैसले के बाद नेता प्रतिपक्ष श्री कटारे के डाक मतपत्र के जरिए मतदान करने का रास्ता साफ हो गया है, जिससे कांग्रेस को एक वोट का फायदा होना तय है। बता दें कि गुरुवार को हाईकोर्ट को एक पीठ ने श्री कटारे के बीमार होने के कारण उन्हें डाक मतपत्र से मतदान की अनुमति दी थी। इस फैसले के खिलाफ निर्दलीय उम्मीदवार विनोट गोटिया और निर्वाचन आयोग ने हाईकोर्ट की खंडपीठ में याचियाएं लगाई थीं, जिस पर कोर्ट ने शुक्रवार को नेता प्रतिपक्ष के पक्ष में फैसला दिया। इस फैसले से भाजपा को तगड़ा झटका लगा है, वहीं कांग्रेस खेमे में खुशी की लहर दौड़ गई है, क्योंकि उसके उम्मीदवार विवेक तन्खा की स्थिति मजबूत हुई है।

No comments:
Write comments

Recommended Posts × +