DELHI VIDHANSABHA में उठा टैंकर घोटाला, जमकर हुआ हंगामा ,टेबल पर चढ़ गए BJP MLA
दिल्ली विधानसभा के विशेष सत्र के दूसरे दिन शुक्रवार को सदन में जमकर हंगामा हुआ और बीजेपी एमएलए विजेंद्र गुप्ता ने टैंकर घोटाले का मामला उठाते हुए केजरीवाल सरकार पर निशाना साधा। नेता विपक्ष विजेंद्र गुप्ता बेंच के ऊपर चढ़ गए और मुख़्यमंत्री केजरीवाल से पूछा कि अब तक टैंकर घोटाले मामले की जांच क्यों नहीं हो रही है?मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जवाब दिया कि दिल्ली की आप अकेली सरकार ने अपने वादे पूरे किए हैं। इसके विपरीत पार्टी ने जब-जब भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाई तो उससे मोदी जी डर गए। केजरीवाल ने कहा कि जिस भ्रष्टाचार की विजेंद्र गुप्ता बात कर रहे हैं वह शीला दीक्षित के समय हुआ था। कांग्रेस और बीजेपी में पति-पत्नी का रिश्ता बताते हुए केजरीवाल ने कहा कि कपिल मिश्रा ने मुझे चिट्ठी लिखी, लेकिन मेरे पास एसीबी न होने से इस मामले की जांच कराना मेरे हाथ में नहीं है। एसीबी पर मोदी जी ने अपनी पुलिस भेज कर कब्जा कर लिया। भाजपा का मकसद सिर्फ भ्रष्टाचार पर राजनीति करना और सदन की महिलाओं को गाली देना, मारपीट करना है।सदन में उप मुख़्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बताया कि दिल्ली के स्कूलों में पंजाबी और उर्दू के टीचरों को अच्छी सैलरी पर रखा जायेगा। हर स्कूल में कम से कम एक पंजाबी टीचर होगा ताकि हर स्कूल में बच्चों को पंजाबी पढ़ने का विकल्प मिल सके।

No comments:
Write comments