Wednesday, 15 June 2016

PRESIDENT PRANAB MUKHERJEE AWARDED HONOUR OF COTE D'LVOIRIE

PRESIDENT PRANAB MUKHERJEE AWARDED HONOUR OF COTE D'LVOIRIE

राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को अफ्रीकी देश कोत दिव्वार गणराज्य के सर्वोच्च सम्मान राष्ट्रीय ग्रैंड क्रोइक्स से सम्मानित किया गया।अपनी तीन अफ्रीकी देशों की यात्रा के दूसरे चरण में COTE D'LVOIRIE गणराज्य पहुंचने पर राष्ट्रपति मुखर्जी को सर्वोच्च सम्मान राष्ट्रीय ग्रैंड क्रोइक्स से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति ने आइवरी कोस्ट में समकक्ष अलास्साने ऑत्तारा के साथ द्विपक्षीय वार्ता की। इसके बाद राष्ट्रपति ऑत्तारा ने मुखर्जी के सम्मान में शाम को एक भोज का आयोजन किया। राष्ट्रपति को यह सर्वोच्च सम्मान भोज से ठीक पहले प्रदान किया गया।जानकारी हो कि राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी 12 जून से 17 जून तक तीन अफ्रीकी देशों की यात्रा पर हैं। यात्रा के पहले चरण में राष्ट्रपति मुखर्जी घाना गए थे। उसके बाद कोत दिव्वार का दौरा करने के बाद वह नामीबिया जाएंगे।

No comments:
Write comments

Recommended Posts × +