Wednesday, 15 June 2016

MARATHON THE GREAT INDIA RUN CROSSES IN 6 STATES OF INDIA

 MARATHON THE GREAT INDIA RUN CROSSES IN 6 STATES OF INDIA
 
देश की पहली राज्यों आधारित मैराथन द ग्रेट इंडिया रन छह राज्यों से होती हुई 1480 किलो मीटर का सफर तय करेगी। द ग्रेट इंडिया रन के आयोजको ने बुधवार को मैराथन की संशोधित तारीख और कुल किलोमीटर की घोषणा की।आयोजकों के अनुसार, देश और विदेशों से कुल 15 धावक छह राज्यों से द ग्रेट इंडिया रन को पूरा करेंगे। ये धावक उत्तर प्रदेश हरियाणा राजस्थान गुजरात महाराष्ट्र दिल्ली से होते हुए कुल 1480 किलो मीटर का सफर तय करेंगे।प्रो स्पोर्टीफाई और टेक्नॉलोजी स्टार्ट-अप मोबी फिट के संयुक्त रूप से आयोजित द ग्रेट इंडिया रन 10 जुलाई को दिल्ली से शुरू होगी जो मुंबई में 30जुलाई को संपंन होगी। धावकों को 10 जुलाई से 30 जुलाई तक अपनी मैराथन को पूरा करना होगा। बॉलीवुड अभिनेत्री गुल पुनाग और मिलिंद सोमन दिल्ली से द ग्रेट इंडिया रन को हरी झंडी दिखाएंगे।इसके अलावा नई दिल्ली, गाजियाबाद, गुरुग्राम, जयपुर, अहमदाबाद और मुंबई के घरेलू धावक पांच किलो मीटर मस्ती रन और 21 किलो मीटर की हाफ मैराथन में हिस्सा ले सकते हैं।

No comments:
Write comments

Recommended Posts × +