Saturday, 18 June 2016

MUMBAI में 34 CAR OR का ये LAXARY FLAT बनेगा VI RAT-ANUSHKA का आशियाना?

MUMBAI में 34  CAR OR  का ये LAXARY  FLAT  बनेगा VI RAT-ANUSHKA  का आशियाना?

विराट अनुष्का के साथ अपना नया आशियाना बसाएंगे। इसके लिए विराट ने मुंबई में 35 करोड़ का एक लक्जरी फ्लैट खरीदा है।स्टार कपल ने अपने लव-नेस्ट को बसाने के लिए मुंबई में फ्लैट खरीदा है। विराट ने अनुष्का से मिलने के लिए इसके लिए 35 करोड़ रुपए खर्च किए हैं। विराट-अनुष्का की लव-स्टोरी धीरे-धीरे प्यार के ट्रैक पर आगे बढ़ रही है। जहां अब एक-दूसरे से दूर रहना इस स्टार-कपल के लिए मुश्किल होता जा रहा है।कभी विराट अनुष्का से मिलने उनकी फिल्म फिलौरी के सेट पर पटियाला पहुंच जाते है तो कभी अनुष्का विराट से मिलने बुडापेस्ट से सीधे दिल्ली चली जाती है। इसीलिए ख़ुद को और अपने प्यार को दुनिया की नज़रों से बचाने के लिए अब विराट-अनुष्का ने एक मिड-वे सॉल्यूशन ढूंढ निकाला है।सोर्सेस के मुताबिक, मुंबई के वर्ली इलाके की एक बिल्डिंग के 34वें फ्लोर पर विराट ने 7,171 वर्ग फीट के एक अपोर्टमेंट में इंवेस्ट किया है। और इसी फ्लैट की क़ीमत 35 करोड़ बताई जा रही है। ख़बरों की माने तो इस फ्लैट को लेने की सबसे अहम वजह विराट की गर्लफ्रैंड अनुष्का शर्मा को बताया जा रहा है। ताकि मुंबई में रहकर विराट को अनुष्का के साथ वक्त बिताने में कोई परेशानी न हो और वो अपने इस प्यार के आशियाने में तसल्ली से प्यार की पल बिता सके।वैसे आपको याद दिला दें कि अनुष्का से प्यार में पड़ते ही विराट मुंबई में घर खरीदने का सपना पिछले साल से ही संजोकर बैठे है। जहां 2015 में भी विराट ने अनुष्का के साथ कुछ अपार्टमेंट देखे थे। लेकिन दोनों को पसंद आए ऐसा घर उन्हें अब जाकर मिला है।

No comments:
Write comments

Recommended Posts × +