संगम तट से MODI ने किया यूपी में सत्ता परिवर्तन का शंखनाद
भाजपा की दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के समापन के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को यहाँ परेड ग्राउंड में आयोजित परिवर्तन रैली में यूपी में सत्ता परिवर्तन का शंखनाद किया। उन्होंने उत्तर प्रदेश की मौजूदा सपा सरकार और बसपा पर तीखा हमला बोला और रैली में आये सूबे के लोगों से 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को जिताने का आह्वान किया। मंच पर उत्तर प्रदेश के नेताओं को तवज्जो दी गई और जातीय समीकरण का ध्यान रखा गया।प्रधानमंत्री ने अपने सहयोगी मंत्री राजनाथ सिंह को उत्तर प्रदेश की आन बान शान का प्रतीक कहकर संबोधित किया तथा कलराज मिश्र को अजीज मित्र कहा। खचाखच भरे परेड ग्राउंड में भीड़ को देखकर गदगद प्रधानमंत्री ने यूपी की अखिलेश यादव सरकार पर भाई-भतीजावाद और भ्रष्टाचार के आरोप लगाए और कहा कि चूंकि यही काम मायावती भी सत्ता में आने पर करती हैं लिहाज़ा इनसे सूबे के लोगो को छुटकारा मिलना चाहिए। सूबे के विकास के लिए बीजेपी को सत्ता में लाना होगा।उन्होंने कहा कि अभी जिन राज्यों के चुनाव हुए उनमें बीजेपी को हर इलाके में अभूतपूर्व सफलता जनता ने दी। नार्थ ईस्ट में असम में सरकार बनवाई। पीएम ने असमवासियो का अभिनन्दन करने को कहकर भीड़ से हाथ उठवाए। गदगद होकर कहा, 'यह देखकर जो सोये है वो जाग जाएंगे।' पीएम ने कहा कि प्रयाग में जो ज्योति जगी है वह यूपी में बदलाव लाने का संकेत दे रही है। यूपी के लोगों ने अद्भुत सहयोग दिया है। निषादराज की धरती से मैं बोल रहा हूँ। 30 साल बाद देश को पूर्ण बहुमत की सरकार मिली है उसका श्रेय यूपी को जाता है। देश को संकट से हमेशा यूपी ने उबारा है। यूपी के लोग अपना काम करते हैं शिकायत नहीं।मोदी ने कहा कि लोग मेरे विदेश दौरों पर जो कयास लगते हैं वो ठीक नहीं है। आज विश्व में भारत की जो साख बनी है वह मोदी के कारण नहीं, बल्कि सवा सौ कारण देशवाशियो के कारण है। प्रयाग में गंगा यमुना के मिलन से नई ऊर्जा मिलती है। गंगा ने हमेशा नई चेतना दी। यमुना की गोद में श्री कृष्णा पले वो कर्म योग का सन्देश देती है। गंगा विचार देती हैं। ये प्रयागराज है। यहाँ पौराणिक काल में बृहद यज्ञ हुआ था। इस धरती से यूपी के लिए विकास का नया यज्ञ शुरू हो रहा है जिसके लिए अहंकार की आहुति, भाई भतीजावाद, जातिवाद, संप्रदायवाद, गुंडागर्दी, की आहुति देनी होती है। यूपी इन सबी दिक्कतों से परेशान है। जब ये मिटेगा तभी विकास का यज्ञ चलेगा। इस धरती ने महान विभूतियों को जन्म दिया। इलाहाबाद विश्व विद्यालय की स्वर्णिम साख थी।
अगर नौजवानो को भविष्य संवारना है तो विकास चाहिए। हमारी युवा पीढ़ी को पूर्वजों की भांति कठिन जीवन न जीना पड़े। हर समस्या का एक ही उपाय विकास है। इसके बिना युवा वर्ग को रोजगार कहाँ से मिलेगा। युवाओ से कहा आपके हित को भाई भतीजावाद की आग में कुचला नहीं जाएगा। आज आप सब हमारी बात मानते जाए तो जो सरकारें आज हमारी बात नहीं मानती वो भी मानेंगी। केंद्र ने वर्ग 3 और 4 की भर्ती के लिए इंटरव्यू ख़त्म करने का फैसला किया है। क्योंकि गरीब आदमी रिश्वत नहीं दे सकता। बुजुर्ग माँ के गहने नौकरी के लिए गरीब युवा बेचकर घूस देता था। हमने राज्य सरकार को इंटरव्यू ख़त्म करने कहा है। लेकिन यूपी में क्या हाल है मैं भी जानता हूँ। संविधान ने देश के सभी राज्यों को बराबर ताकत दी है। जिन्हें सिर्फ अपनी चिंता है वो समाज और राज्य की जनता की भलाई नहीं करते। माया राज में मुलायम की पार्टी उन पर भ्रष्टाचार के आरोप लगती थी । अब माया आरोप लगाती है। दोनों में साठगांठ है। बारी बारी आने की। इस लूट को बंद करना होगा। आपने मुझे यूपी से संसद बनाया है थोडा मौका दो। अगर 5 साल में कोई गलत काम करूँगा तो मुझे लात मार कर निकाल देना।

No comments:
Write comments