MARCEDES ने INDIA में लॉन्च किये A-Class, CLA और GLA के स्पोर्ट संस्करण
जर्मनी कार निर्माता कंपनी मर्सडीज बेंज ने आज ए-क्लास, जीएलए और सीएलए के विशेष संस्करण लॉन्च किए। इनकी कीमत मुंबई के शोरूम में 25.95 लाख रुपये से 35.26 लाख रुपये के बीच है। कंपनी ने यह पेशकश पिछले हफ्ते फ्रांस में शुरू हुई यूईएफए यूरो चैंपियनशिप के उपलक्ष्य में की है।मर्सडीज-बेंज इंडिया के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी रोनाल्ड फॉल्गर ने एक बयान में बताया, ‘ए-क्लास, सीएलए और जीएलए के नए स्पोर्ट संस्करण भारत में यूईएफए यूरो 2016 का जश्न मनाने के लिए लॉन्च किए गए हैं। यह हमारे नयी पीढ़ी की कारों का जश्न है जो गतिशीलता, खेलभावना से भरी हुई हैं।’
No comments:
Write comments