Sunday, 12 June 2016

MODI ने किया परिवर्तन का इशारा,समय के साथ बदलें और आगे बढ़ें

MODI ने किया परिवर्तन का इशारा,समय के साथ बदलें और आगे बढ़ें

सरकार और संगठन में बदलाव की अटकलों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पार्टी नेताओं से खुद को समय के हिसाब से बदलने और आगे बढ़ते रहने को कहा है। इलाहाबाद में पार्टी की कार्यकारिणी की बैठक से पहले राष्ट्रीय पदाधिकारियों को संबोधन में पीएम मोदी ने परिवर्तन की ओर इशारा किया और पार्टी नेताओं से नए आइडिया के बारे में हमेशा सोचते रहने को कहा है।प्रधानमंत्री करीब दस मिनट तक बोले। वो हवाई अड्डे से सीधे पदाधिकारियों की बैठक में पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि संगठन में दायित्व मिलते रहते हैं। चाहे जो हो, आगे बढ़ते रहना चाहिए। समय के हिसाब से खुद को बदलें और परिवर्तन के साथ आगे चलते रहें। उन्होंने संगठन से युवाओं को जोड़ने की बात भी कही।पीएम मोदी ने पार्टी नेताओं से कहा कि जनता की अपेक्षाओं पर खरे उतरना होगा। पीएम ने विपक्षी पार्टियों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि विपक्ष को कम नहीं आंकना चाहिए। वो निशाना साधने के लिए नए-नए बहाने ढूंढता है। लेकिन हमें अपने काम से विपक्ष का जवाब देना है।बीजेपी की कार्यकारिणी के दूसरे और अंतिम दिन सोमवार को पीएम समापन भाषण देंगे। उनकी एक बड़ी रैली भी होगी, जिससे यूपी विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी के अभियान को दिशा मिलने की संभावना है।

No comments:
Write comments

Recommended Posts × +