घर बैठे मिलेगी MOBILE TOWER के DANGER RADIATION KI INFORMATION
घरों के ऊपर लगने वाले मोबाइल टॉवरों को लेकर सरकार बड़ा कदम उठाने जा रही है। अब घर बैठे आप अपने इलाके के मोबाइल टावर के रेडिएशन को जान पाएंगे। अब बस आपको एक बेवसाइट पर जाना होगा और वहां अपने इलाके के मोबाइल टॉवर पर क्लिक करना होगा।देश का कोई भी शहर हो। मोबाइल टावर आपको हर जगह मिल जाएंगे। इन टावरों के साथ खतरनाक रेडिएशन हर शहरी की सबसे बड़ी चिंताओं में शामिल है। हर किसी को पता है कि ये मोबाइल टावर हम सबकी सेहत के लिए खतरनाक हैं। लेकिन अब आप ये जान पाएंगे कि आपके इलाके में लगा मोबाइल टावर आपको कितना नुकसान पहुंचा रहा है।अपने इलाके के मोबाइल टावरों से होने वाले विकिरण यानी रेडिएशन की जानकारी अब आप घर बैठे हासिल कर सकेंगे। इस समस्या से निपटने के लिए सरकार ने EMF यानी ELECTROMAGNETIC FREQUENCY पोर्टल लांच करने का फैसला किया है। इस वेबसाइट पर देश में लगाए गए हर मोबाइल टावर से कितना विकिरण हो रहा है। इसकी जानकारी ली जा सकेगी।इसका फायदा ये होगा कि हर कोई ये जान पाएगा कि उसके इलाके के मोबाइल टावर से कितना रेडिएशन हो रहा है। अगर आपके इलाके का टावर सामान्य स्तर से ज्यादा रेडिएशन कर रहा है तो आप इसकी सूचना संबंधित अधिकारियों को दे पाएंगे। इससे देश में कॉल ड्रॉप की समस्या से निपटने में भी मदद मिलेगी।सूत्रों के मुताबिक भारत में किसी मोबाइल टावर से रेडिएशन की मात्रा को लेकर पहले से ही काफी कड़े नियम बने हुए हैं। पोर्टल से अब इन मानकों का पालन हो रहा है या नहीं, ये भी पता चल सकेगा। आम जनता नियमों का पालन नहीं होने पर मोबाइल कंपनियों या सरकार को कटघरे में खड़ा कर सकेगी।
No comments:
Write comments