Tuesday, 14 June 2016

24 JUNE को हो सकता है TEAM INDIA के मुख्य COACH का ऐलान

24 JUNE को हो सकता है TEAM INDIA के मुख्य COACH  का ऐलान

भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (बीसीसीआई) लंबे समय से रिक्त पड़े टीम इंडिया के मुख्य कोच का ऐलान जल्द कर सकती है। भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच का पद डंकन फ्लेचर के कार्यकाल पूरा होने के बाद से रिक्त पड़ा है ।
बीसीसीआई आगामी 24 जून को धर्मशाला में होने वाली बोर्ड की कार्यकारी समिति की बैठक में इसका फैसला ले सकती है। हालांकि इस बैठक में सबसे ज्यादा चर्चा टीम इंडिया के मुख्य कोच के ऐलान करने को लेकर रहेगी।
बीसीसीआई सूत्रों के अनुसार, सभी की निगाहें बैठक में वेस्टइंडीज दौरे के लिए जाने वाली टीम इंडिया को नए कोच देने पर रहेगी। इसके अलावा बैठक में रणजी टॉफी के मुकाबलों को अन्य स्थानों पर कराने के विषय पर भी चर्चा होगी।उल्लेखनीय है कि बीसीसीआई ने इसके बाद पूर्व भारतीय बल्लेबाज रवि शास्त्री को टीम का निदेशक नियुक्त किया था, लेकिन उनका कार्यकाल इस वर्ष संपंन हुए टी-20 विश्व के बाद संपंन हो गया। हालांकि बीसीसीआई ने जिम्मबाब्वे दौरे के लिए टीम इंडिया का मुख्य कोच पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय बांगर को बनाया है।

No comments:
Write comments

Recommended Posts × +