JAWAHAR BAAG हिंसा की सीबीआई (CBI) जांच करवाने वाली याचिका SUPREME COURT में स्वीकार
UTTER PREDESH KE MATHURA जनपद अंतर्गत जवाहर बाग में हुई हिंसा की जांच सीबीआई से करवाने की मांग को लेकर दायर जनहित याचिका पर सुप्रीम कोर्ट सुनवाई के लिए तैयार हो गया है। सुप्रीम कोर्ट के न्यायमूर्ति पी सी घोष और न्यायमूर्ति अमिताव राय की एक अवकाश पीठ ने इस मामले को मंगलवार के लिए सूचीबद्ध कर दिया।वकील अश्विनी उपाध्याय ने इस मामले में याचिका दायर की है। अधिवक्ता कामिनी जायसवाल ने सुप्रीम कोर्ट से इस मामले पर तत्काल सुनवाई का आग्रह किया था। जायसवाल ने कहा कि घटना से जुड़े सबूत नष्ट किए जा रहे हैं और करीब 200 वाहन पहले ही जलाए जा चुके हैं। इसलिए इस मामले की तत्काल सीबीआई जांच के आदेश दिए जाने चाहिए।ALLAHABAD HIGH COURT के आदेश का पालन करते हुए पुलिस दो जून को मथुरा के जवाहर बाग से अतिक्रमण हटाने के लिए गयी थी जब पुलिस बल पर अवैध कब्जाधारियों ने हमला कर दिया था। इस हमले में एक पुलिस अधीक्षक और एक थाना प्रभारी सहित 29 लोगों की मृत्यु हो गई थी।

No comments:
Write comments