INDORE में खुले 50 THOUSAND सुकन्या समृद्धि ACCOUNT, डाक विभाग जारी करेगा विशेष आवरण
केन्द्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना बेटी बचाओ बेटी पढाओ के तहत भारतीय डाक विभाग एवं जिला प्रशासन इन्दौर द्वारा मार्च 2016 के दौरान इन्दौर जिले की लगभग 50000 बालिकाओं के सुकन्या समृद्धि खाते खोलकर उनका भविष्य सुरक्षित किया गया है। इस अभियान को सफल को बनाने में जिला प्रशासन इन्दौर की ओर से महिला बाल विकास विभाग, स्वास्थ्य विभाग और शिक्षा विभाग का विशेष सहयोग रहा है। इन्दौर में एक माह के दौरान सुकन्या समृद्धि योजना में खोले गये 50 हजार खातों की उपलब्धि को यादगार बनाने के उद्देष्य से भारतीय डाक विभाग द्वारा एक प्रोत्साहन समारोह का आयोजन मंगलवार, 14 जून 2016 को सायं 6 बजे जीपीओ स्थित पोस्ट मास्टर जनरल कार्यालय के सभागृह में किया गया है। इस समारोह में बेटी का हो सुकन्या खाता-खुशहाल भविष्य से जुडेगा नाता को इंगित करते हुये डाक विभाग एक विशेष आवरण जारी कर रहा है। इस विशेष आवरण के विमोचन समारोह के मुख्य अतिथि जिला कलेक्टर पी. नरहरि होंगे। समारोह की अध्यक्षता इन्दौर डाक परिक्षेत्र की निदेशक डाक सेवाएं प्रीती अग्रवाल करेंगी।उल्लेखनीय है कि भारतीय डाक विभाग इन्दौर एवं जिला प्रशासन इन्दौर द्वारा एक अभिनव अभियान मार्च 2016 में चलाया गया जिसका मुख्य उद्देश्य इन्दौर जिले की दस वर्ष तक की आयु की प्रत्येक सुकन्या का ‘‘सुकन्या समृ़िद्ध योजना के तहत खाता खुलवाकर उनका भविष्य सुरक्षित करवाना था।

No comments:
Write comments