Wednesday, 15 June 2016

INDIA COMPLETE CLEAN SWEEP OVER ZIMBABWE WIN BY 10 WICKET IN THIRD ODI

INDIA COMPLETE  CLEAN SWEEP OVER ZIMBABWE WIN BY 10 WICKET IN THIRD ODI  

भारत ने तीन एकदिवसीय मैचों की श्रृंखला के आखिरी मुकाबले में जिम्बाब्वे को 10 विकेट से हराते हुए श्रृंखला 3-0 से जीत ली। जिम्बाब्वे ने भारत के सामने 124 रनों का लक्ष्य रखा था, जिसे भारतीय टीम ने 21.5 ओवरों में बिना विकेट खोए हासिल कर लिया। भारत की तरफ से लोकेश राहुल नाबाद 63 और फैज फजल ने नाबाद 55 रन की पारी खेली। भारतीय टीम ने इस जीत के साथ ही तीसरी बार जिम्बाब्वे के खिलाफ क्लीन स्वीप किया है। इसके पहले भारत ने 2013 और 2015 में जिम्बाब्वे के खिलाफ क्लीन स्वीप किया था। भारतीय टीम ने पहला एकदिवसीय 9 व दूसरा 8 विकेट से जीता था।जिम्बाब्वे ने भारत के खिलाफ तीसरे और अंतिम एक दिवसीय मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। धवल कुलकर्णी ने घरेलू टीम को पहला झटका दिया जब उन्होंने हेमिल्टन मसाकाद्‍जा (8) को स्लिप में केएल राहुल को आसान कैच थमाया। जिम्बाब्वे को दूसरा झटका लग सकता था, यदि बरिंदर सरन की गेंद पर युजवेंद्र चहल ने सिबांडा का आसान कैच नहीं छोड़ा होता, उस वक्त सिबांडा ने खाता भी नहीं खोला था। 19 रनों पर पहला विकेट गंवाने के बाद जिम्बाब्वे की रनगति पर अंकुश लग गया और उसके बल्लेबाज रनों के लिए तरसते हुए नजर आए।तीसरी बार जिम्बाब्वे के खिलाफ क्लीन स्वीप के साथ ही भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने एक नया रिकार्ड कायम किया है। जिंबाब्वे के खिलाफ सीरीज जीतकर धोनी ने हरारे में कप्तानी करियर की 107वीं जीत दर्ज की। इस रिकार्ड के साथ ही धोनी ने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान एलन बोर्डर की बराबरी कर ली।आकाड़ों पर गौर करें तो जिंबाब्वे में 3-0 की जीत के बाद धोनी के 194 मैचों में कप्तान के तौर पर 107 जीत हो गई। धोनी से आगे 230 मैचों में कप्तानी करने वाले पॉन्टिंग हैं, जिन्होंने 165 जीत हासिल की है और धोनी अभी भी इन दिग्गज कप्तान के 58 कदम दूर हैं।

No comments:
Write comments

Recommended Posts × +