Wednesday, 15 June 2016

महगाई डायन खाय जात है,पेट्रोल-डीजल से लेकर सब महगा,खाने की थाली पर बड़ी मार

महगाई डायन खाय जात है,पेट्रोल-डीजल से लेकर सब महगा,खाने की थाली पर बड़ी मार

देश में लगातार बढ़ती महंगाई के बीच सरकार ने आम आदमी पर एक बोझ बढ़ा दिया है। दैनिक जीवन में उपयोग होने वाले पेट्रोल-डीजल की कीमतें एक बार फिर से बढ़ी हैं।मिली जानकारी के मुताबिक, सरकार ने पेट्रोल-डीजल की कीमत में आंशिक बढ़ोतरी की है। पेट्रोल की कीमत में पांच पैसे प्रति लीटर और डीजल की कीमत में 1 रुपए 26 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है।वही दूसरी तरफ थोक में सब्जियों का महंगाई दर 12.94 प्रतिशत, दालों की 35.56 प्रतिशत और आलू की 60.01 प्रतिशत रही। मांस, अंडा और मछलियों की महँगाई दर 9.75 प्रतिशत, दूध की 2.36 प्रतिशत, फलों की 3.80 प्रतिशत, गेंहूँ की 3.85 प्रतिशत, चावल की 2.22 प्रतिशत और अनाजों की 4.60 प्रतिशत पहुँच गई। चीनी की थोक कीमतों में सबसे ज्यादा 22.30 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। खाद्य तेलों की थोक महँगाई में भी वृद्धि हुई। इससे आम आदमी की थाली पर एक बड़ी मार पड़ी है।खाद्य पदार्थों की बढ़ती कीमतों पर लगाम लगाने के लिए वित्त मंत्री अरुण जेटली की अध्यक्षता में आज मंत्रियों की एक उच्च स्तरीय बैठक बुलाई गई है। बैठक में कृष मंत्री राधामोहन सिंह, खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री रामविलास पासवान, परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, शहरी विकास मंत्री वेंकैया नायडू तथा वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री निर्मला सीतारण भी शामिल होंगी। इस बैठक में खाद्य पदार्थों की बढ़ती महँगाई पर चर्चा होगी।

No comments:
Write comments

Recommended Posts × +