Tuesday, 7 June 2016

HILLERY ने रचा इतिहास, CANDIDATE बनने के लिए पर्याप्त समर्थन

HILLERY  ने रचा इतिहास, CANDIDATE  बनने के लिए पर्याप्त समर्थन

हिलेरी क्लिंटन ने AMERICA PRESIDENT  ELECTION में उम्मीदवारी के लिए जरूरी DELEGATION  का समर्थन हासिल कर इतिहास रच दिया है। यह पहली बार है कि जब यहां कोई WOMAN CANDIDATE के लिए डेलीगेशन का जरूरी आंकड़ा छू सकी है। अमेरिका की पूर्व विदेश मंत्री ने उम्मीदवारी के लिए जरूरी 2383 डेलीगेशन का समर्थन हासिल कर लिया है। इसके बाद पार्टी की तरफ से उनके नाम की घोषणा अब औपचारिकता भर रह गई है। पूर्व विदेश मंत्री ने सोमवार को प्यूर्टो रिको में जीत हासिल करने के बाद और सुपरडेलीगेट्स का समर्थन मिलने के बाद 2383 डेलीगेशन के आंकड़े को छू लिया है।अमेरिका के राष्ट्रपतिचुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार बनने के लिए आवश्यक डेलिगेट का समर्थन प्राप्त कर हिलेरी क्लिंटन देश की किसी राजनीतिक पार्टी की पहली महिला उम्मीदवार बनकर इतिहास रचने की कगार पर हैं। राष्ट्रपति बराक ओबामा की वास्तविक उत्तराधिकारी के तौर पर बागडोर संभालने के लिए इस बार अपने अभियान में हिलेरी ने आश्चर्यजनक रूप से वरमोंट के सीनेटर बर्नी सैंडर्स से मिल रही मजबूत चुनौती की रफ्तार को रोक दिया।इस सप्ताहांत में प्यूटरेरिको में निर्णायक जीत के बाद आखिरी पलों में SUPER DELEGATE  से समर्थन हासिल करने के बाद पूर्व विदेश मंत्री, न्यूयार्क की सीनेटर एवं प्रथम महिला रहीं हिलेरी को सोमवार तक डेमोक्रेटिक पार्टी का संभावित उम्मीदवार बनने के लिए 2,383 डेलिगेट के समर्थन की जरूरत थी। आंकड़े के मुताबिक, प्राइमरी और कॉकस में हिलेरी के पास 1,812 डेलिगेट का समर्थन हासिल है। उन्हें 571 सुपरडेलिगेट का भी समर्थन प्राप्त है।

No comments:
Write comments

Recommended Posts × +