Tuesday, 7 June 2016

HARIYANA के FATEHABAD में बस में विस्फोट, 15 लोग INJURED

HARIYANA के FATEHABAD में बस में विस्फोट, 15 लोग INJURED

हरियाणा के फतेहाबाद में एक निजी बस में मंगलवार को दिन में 11 बजे के करीब विस्फोट हुआ। इसके बाद बस के अंदर आग लग गई। विस्फोट के समय बस पर कुल 50 लाेग सवार थे। ब्लास्ट में 15 लोग जख्मी बताए हैं, जिनमें से 2 की हालत गंभीर बनी हुई है। घायलों को भूना के सिविल अस्पताल ले जाया गया है। विस्फोट के समय बस फतेहाबाद-भूना रोड पर थी। इससे पहले पिछले महीने 26 मई को कुरुक्षेत्र से चंडीगढ़ आ रही एक बस में विस्फोट में हुआ था। इस तरह हरियाणा में एक माह के भीतर बस में विस्फोट होने का यह दूसरा मामला है। कुरुक्षेत्र-चंडीगढ़ रोड पर हुए विस्फोट की जांच एनआइए की टीम कर रही है। संभावना है कि इस मामले की भी सूचना एनआइए को दी जायेगी। आज हुए विस्फोट के बाद स्थानीय पुलिस घटना पर पहुंच गयी है और मामले की पड़ताल की जा रही है। पुलिस व फारेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है। जाखल से फतेहाबाद तक चलने वाली यह प्राइवेट बस भूना बस अड्डे से 11 बजे चली थी। चलती बस में एक संदिग्ध युवक भी चढ़ा था। बस आधा किलोमीटर ही चली थी कि उसमें ब्लास्ट हो गया। ब्लास्ट के कारण आग लग गई। सवारियों में अफरा-तफरी मच गई। कुछ सवारियों के हाथ-पैर जल गए और लगभग 1 दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए। घायलों में एक पति-पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है। जिनकी पहचान बाला देवी व भूपसिंह के रुप में हुई है। ब्लास्ट के बाद से चलती बस में चढ़ा वह संदिग्ध फरार हो गया। लोगों ने उसे पकड़ने की कोशिश भी की लेकिन वह हाथ न आ सका। घटना स्थल पर फतेहाबाद के एसपी ओपी नरवाल व एएसपी गंगाराम पूनिया पुलिस बल के साथ पहुंचे हुए हैं। फारेंसिक टीम जांच कर रही है।

No comments:
Write comments

Recommended Posts × +