Friday, 3 June 2016

गूगल अभी नहीं बनायेगा स्मार्टफोन CEO OF GOOGLE

गूगल अभी नहीं बनायेगा स्मार्टफोन CEO OF GOOGLE

गूगल के भारतीय मूल के सीईओ सुंदर पिचाई ने कहा है कि कंपनी की खुद का स्मार्टफोन बनाने की फिलहाल कोई योजना नहीं है और वह अपने मूल उपकरण विनिर्माताओं (ओईएम) से गठजोड जारी रखेगी.मीडिया रपटों के अनुसार पिचाई ने कल वोक्स मीडिया को एक साक्षात्कार में यह बात कही. उन्होंने कहा, ‘हमारी योजना फोन बनाने के लिए अब भी ओईएम के साथ काम करने की है. नेक्सस स्मार्टफोन:.. हम इसमें और अधिक प्रयास कर रहे हैं.आप देखेंगे कि हम नेक्सस के लिए और अधिक प्रयास कर रहे हैं. 'टेक क्रंच की रपट के अनुसार पिचाई ने कहा कि कंपनी भविष्य में नेक्सस फोन में एंड्रायड में ‘सुविचारित ढंग से और अधिक फीचर जोडेगी. ' उन्होंने कहा- एंड्रायड बहुत ही खुली हुई प्रणाली है, जरुरी नहीं है कि पूरी दुनिया में एक ही वैश्विक कंपनी हर मांग को पूरा करे. भारत व चीन में क्षेत्रीय कंपनियों के बहुत अच्छे उदाहरण हैं जो कि उन बाजारों की मांग को बहुत अच्छे ढंग से पूरा कर रहे हैं. पिचाई ने ‘गूगल होम', मैसेजिंग एप ‘आलो' व वीडियो कालिंग फीचर ‘डुओ' भी पेश किया

No comments:
Write comments

Recommended Posts × +