Friday, 3 June 2016

मथुरा में हिंसा , दो पुलिसवालों समेत 24 की मौत

मथुरा में हिंसा , दो पुलिसवालों समेत 24 की मौत

मथुरा के जवाहर बाग में अतिक्रमण हटाने गए पुलिस वालों पर हुई फ़ायरिंग में घायल एसपी सिटी मुकुल द्विवेदी और एसओ संतोष यादव की मौत हो गई। फायरिंग में 22 उपद्रवियों की भी मौत हुई है, जिनमें 11 की मौत आग में झुलसकर हुई है। इस घटना में 23 पुलिसवाले जख्मी हुए हैं, जबकि 40 से अधिक लोग घायल हैं।इस मामले पर बयान देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि मौके पर इतने हथियारों से सामना होगा यह अंदाजा पुलिस नहीं लगा पाई। पुलिस को उपद्रवियों पर सख्त कार्रवाई करने के आदेश दिए गए हैं।तकरीबन 280 एकड़ में फैले जवाहर बाग़ के कई हिस्सों में उपद्रवियों ने आग लगा दी, हालांकि अब जवाहर बाग़ को ख़ाली करा लिया गया है। अंदर से भारी मात्रा में हथियार मिले हैं।इस मामले में 124 लोगों को गिरफ़्तार किया गया है जबकि 366 उपद्रवियों को हिरासत में लिया गया है। मौक़े पर अतिरिक्त पुलिस बल को भेजा गया है। सूबे के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने दोषियों की तत्काल गिरफ़्तारी और उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। मामले की जांच के भी आदेश दे दिए गए हैं।बीजेपी ने इस मामले पर कहा कि जिस राज्य में पुलिस सुरक्षित नहीं वहां आम जनता का क्या होगा। जब से सपा सरकार में आई है तब से पुलिस की हालत खराब हो गई है। सपा ने यूपी की छवि गुंडाराज की बना दी है। क्या अखिलेश यादव को घटना की नैतिक जिम्मेदारी नहीं लेनी चाहिए।

No comments:
Write comments

Recommended Posts × +