Thursday, 23 June 2016

बॉन्ड गर्ल का बॉलिवुड में आगाज़...स्वागत नहीं करोगे!

 बॉन्ड गर्ल का बॉलिवुड में आगाज़...स्वागत नहीं करोगे!


इतालवी एक्ट्रेस केटेरिनो मुरिनो को 2006 में रिलीज़ हुई फिल्म 'कैसिनो रोयाल' में जेम्स बॉन्ड की गर्ल के रूप में दुनिया ने देखा था। अब वही केटेरिनो बॉलिवुड में आगाज़ करने जा रही हैं।राजीव झावेरी के निर्देशन में बनी सस्पेंस थ्रिलर 'फीवर' में केटेरिनो को अहम भूमिका निभाते देखा जा सकेगा। इस फिल्म में राजीव खंडेलवाल और गौहर ख़ान की लीड भूमिकाए हैं। केटेरिनो ने ईमेल इंटरव्यू में कहा, "ये मेरा सपना था कि बॉलिवुड फिल्म में काम करूं। लेकिन साथ ही कहूंगी कि मुझे पारंपरिक बॉलिवुड स्क्रिप्ट (गाने, डॉन्स के साथ) ऑफर नहीं हुई।"केटेरिनो ने कहा कि बॉलिवुड की फिल्मों को वैसे सब जगह डिस्ट्रीब्यूशन का मौका नहीं मिलता जैसे अमेरिकी और फ्रैंच फिल्मों को मिलता है। केटेरिनो के अनुसार उन्होंने जोधा अकबर, देवदास और सलाम बॉम्बे जैसी फिल्में देखी हैं। केटेरिनो ने कहा कि वो ज़्यादा हिंदी फिल्में करना चाहेंगी, हिंदी सीखेंगी, भारतीय डॉन्स सीखेंगी और भारत जैसे खूबसूरत देश में शूटिंग करना पसंद करेंगी।बता दें कि फीवर का टीज़र 14 जून को रिलीज़ किया जा चुका है।

No comments:
Write comments

Recommended Posts × +