Friday, 17 June 2016

भारतीय हॉकी टीम ने रचा इतिहास, पहली बार चैम्पियंस ट्रॉफी के फाइनल में

भारतीय हॉकी टीम ने रचा इतिहास, पहली बार चैम्पियंस ट्रॉफी के फाइनल में

भारतीय हॉकी टीम चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास में पहली बार फाइनल में जगह बना ली है। शुक्रवार को होने वाले फाइनल में भारत का मुकाबला ऑस्ट्रेलिया से होगा। भारतीय हॉकी टीम ने इससे पहले 1982 में टूर्नामेंट में नीदरलैंड्स को हराकर ब्रॉन्ज मेडल जीता था।चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास में भारत-ऑस्ट्रेलिया का सामना 14 बार हुआ है। इनमें से 10 बार ऑस्ट्रेलिया जबकि दो बार भारतीय टीम जीत सकी है। भारतीय टीम अंतिम बार 2002 में जीती थी। इस बार चैंपियंस ट्रॉफी में 6 टीमों ने हिस्सा लिया था।टूर्नामेंट के अंतिम लीग मैच में गुरुवार को ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 4-2 से हरा दिया। फाइनल में पहुंचने के लिए बेल्जियम और ब्रिटेन के मैच से फैसला होना था। ब्रिटेन केवल मैच जीत जाता तो फाइनल में पहुंच जाता। मैच 3-3 से ड्रॉ रहा। इसके साथ ही ब्रिटेन तीसरे स्थान पर रहा। ऑस्ट्रेलिया 10 प्वॉइंट्स के साथ टॉप रहा। उसने तीन मैच जीते और एक ड्रॉ खेला।

No comments:
Write comments

Recommended Posts × +