कुण्डलपुर जाएंगे 18 को राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह
करेली
बुंदेलखण्ड का तीर्थराज कुण्डलपुर जिला दमोह में 4 जून से पूज्य बड़े बाबा
का महामस्तकाभिषेेक महा महोत्सव प्रारंभ है। इस महोत्सव में भाजपा के
राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह मुख्य मंत्री शिवराजसिंह चौहान दमोह सांसद
प्रहलादसिंह पटैल के विशेष अनुरोध पर 18 जून को दोपहर 12 बजे के लगभग
कुण्डलपुर आ रहे है।यह जानकारी नरसिंहपुर विधान सभा के विधायक जालमसिंह
पटैल ने देते हुये कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष दिल्ली से भोपाल आयेंगे और
भोपाल से सुबह 10:30 हेलीकाप्टर से चलकर
दोपहर 12 बजे कुण्डलपुर पहॅुचकर पूज्य बड़े बाबा का महामस्तकाभिषेक
कार्यक्रम में सम्मिलित होगें तथा आचार्य गुरूवर संत शिरोमणि विद्या सागर
जी महाराज जी के दर्शन कर मंगल आशीर्वाद प्राप्त करेगे। इस संबंध में
विधायक मीडिया प्रभारी भागीरथ तिवारी ने कहा कि इस कार्यक्रम में पहुचेने
के लिये नरसिंहपुर विधायक जालमसिंह पटैल के नेतृत्व में विशाल वाहनों का
काफिला आज शनिवार की सुबह ९ बजे राजमार्ग चौराहा से दमोह कुण्डलपुर के लिये
रवाना होगा। इस महा महोत्सव में क्षेत्रीय सांसद राव उदयप्रतापसिंह
तेन्दूखेड़ा विधायक, संजय शर्मा गाडरवारा विधायक, गोविन्दसिंह पटैल ने अपने
क्षेत्र की जनता के साथ साथ भाजपा जनों के उपस्थिति की अपील की है।

No comments:
Write comments