राज्य सभा चुनाव : वेंकैया, अमर सिंह, सिब्बल, सुभाष चंद्रा समेत कई दिग्गज जीते
राज्यसभा की 27 सीटों पर हुए मतदान के परिणाम मिलने शुरू हो गए हैं।
राज्यसभा की कुल 57 सीटों में से 30 पर निर्विरोध फैसला पहले ही हो चुका
है। भाजपा को राजस्थान में बड़ी सफलता मिली है, उसके चारों उम्मीदवार
केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडु, भाजपा उपाध्यक्ष ओम प्रकाश माथुर,
हर्षवर्धन सिंह और रामकुमार वर्मा जीत गए हैं।यूपी से राज्यसभा में 11 सदस्य चुनकर जाने
हैं लेकिन यहाँ 12 उम्मीदवार मैदान में थे । समाजवादी पार्टी के सातों
उम्मीदवार जीत गए हैं जिनमें बेनी प्रसाद वर्मा, अमर सिंह, संजय सेठ,
सुखराम सिंह यादव, रेवती रमण सिंह विशम्भर प्रसाद निषाद और सुरेंद्र नागर
शामिल हैं।

भाजपा के शिवप्रताप शुक्ला, बीएसपी के
सतीश चंद्र मिश्र और अशोक सिद्धार्थ भी जीते हैं। कांग्रेस के कपिल सिब्बल
और भाजपा समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार प्रीति महापात्रा के बीच कांटे का
मुकाबला था लेकिन सिब्बल जीत गए हैं।उत्तराखंड में कांग्रेस के प्रदीप टम्टा
जीत गए हैं। हालांकि टम्टा को उनके सहयोगियों की नाराजगी झेलनी पड़ी और
भाजपा समर्थित दो निर्दलीयों ने पर्चा भरा। अनिल गोयल और गीता ठाकुर ने
उत्तराखंड की जंग को एकतरफा होने से रोक दिया।
मध्य प्रदेश में दो सीटों पर भाजपा और एक
सीट पर कांग्रेस ने जीत हासिल की। भाजपा समर्थित निर्दलीय उम्मीद्वार हार
गया। भाजपा के एम.जे. अकबर और अनिल माधव दवे जीते तो कांग्रेस के विवेक
तन्खा को जीत मिली।हरियाणा में हुए मतदान में कांग्रेस के
सभी 14 वोट रद्द होने के चलते आरके आनंद को हार और मीडिया सम्राट सुभाष
चंद्रा को जीत मिली है। सुभाष चंद्रा निर्दलीय हैं लेकिन सिर पर भाजपा का
हाथ है। आईएनएलडी ने मशहूर वकील आर. के. आनंद को समर्थन दिया था। राजस्थान में कुल चार सीटों पर हुए मतदान
में चारों सीटें भाजपा को मिलीं। कहा जा रहा था कि चौथी सीट के लिए
निर्दलीय उम्मीदवार कमल मोरारका से मुकाबला कांटे का होगा। मोरारका के
समर्थन में कांग्रेस और थर्ड फ्रंट था। क्रॉस वोटिंग की अटकलें भी थीं।
आखिरकार भाजपा के चारों उम्मीदवार जीते। भाजपा को कुल 166 वोट मिले, जबति
निर्दलीय कमल मोरारका के हिस्से में 32 वोट आए, 1 वोट नोटा पर गया।
छत्तीसगढ़ं की दोनों सीटों पर भाजपा ने जीत हासिल की। केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी यहां से चुनाव जीते हैं।
No comments:
Write comments